फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11: फिनाले से पहले पहुंचे 'आर्मी' के दो अफसर, ले डाली घरवालों की क्लास

Sun, 07 Jan 2018 04:53 PM IST
amarujala.com- Written by: अरविंद
amarujala.com- Written by: अरविंद Updated Sun, 07 Jan 2018 04:53 PM IST
विज्ञापन
film Aiyaary starcast in bigg boss to promote the film
Bigg Boss

बिग बॉस को खत्म होने में सिर्फ एक सप्ताह ही बचा है। ऐसे में शो की पॉपुलैरिटी देख बॉलीवुड जगत से अपनी फिल्म प्रमोशन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस वीकेंड वार में रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म हिचकी को प्रमोट करने आईं तो वहीं  फिल्म अय्यारी की स्टारकास्ट भी शो में पहुंची।  

film Aiyaary starcast in bigg boss to promote the film
Bigg Boss

पहले आपको बता दें कि वीकेंड का वार में आज रात यानि कि 7 जनवरी की रात को नॉमीनेट्ड सदस्य लव, विकास, हिना और शिल्पा में से एक को शो से जाना पडे़गा। इसके बाद फाइनल में सीधे टॉप 5 में जीतने की जंग होगी। लेकिन इससे पहले आज रात फिल्म अय्यारी की स्टारकास्ट फिल्म को प्रमोट करने पहुंची।

film Aiyaary starcast in bigg boss to promote the film
Bigg Boss

फिल्म अय्यारी को बेबी और स्पेशन 26 जैसी हिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर नीरज पांडे डायरेक्ट किया है। फिल्म मनोज वाजपेयी और सिद्धार्श मल्होत्रा लीड रोल में है। बता दें कि इस बीच अय्यारी की स्टारकास्ट घरवालों से साथ काफी मस्ती करते नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
film Aiyaary starcast in bigg boss to promote the film
Manoj and Sidharth

बता दें कि फिल्म की इस पहली झलक से ही ऐसा लग रहा है कि यह नीरज पांडे की 'बेबी' या 'अ वेडनेस डे' जैसी कसी स्क्रिप्ट वाली फिल्म होगी। फिल्म 'अय्यारी' की कहानी दो ऐसे जिद्दी आर्मी ऑफिसर की है, जिनके विचार एक-दूसरे से कभी मेल नहीं खाते और दोनों अपने-अपने तरीके से सही होते हैं। यह एक गुरु और शिष्य के रिश्ते पर बनी रियल लाइफ स्टोरी है।   

विज्ञापन
film Aiyaary starcast in bigg boss to promote the film
Aiyaary

फिल्म की कहानी एक गुरु और शिष्य के रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म में सिद्धार्थ एक आर्मी ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ और मनोज के अलावा नसीरुद्दीन शाह, अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा ने काम किया है। फिल्म में मनोज वाजपेयी सिद्धार्थ मल्होत्रा के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed