{"_id":"6282a4ae039148683e376f62","slug":"fir-filed-against-comedian-bharti-singh-for-her-comment-on-beard-and-moustache","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharti Singh: हाथ जोड़कर माफी मांगना भी नहीं आया भारती के काम, दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाने पर दर्ज हुई FIR","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bharti Singh: हाथ जोड़कर माफी मांगना भी नहीं आया भारती के काम, दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाने पर दर्ज हुई FIR
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Tue, 17 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारती सिंह अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्हें अपने एक मजाक भारी पड़ गया। भारती का दाढ़ी-मूंछ का मजाक बनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था, जिस पर सिख समुदाय ने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके साथ ही सिख समुदाय ने भारती पर केस दर्ज कराने की मांग की थी। इस मामले में भारती ने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ और अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है।
2 of 4
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, भारती सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह दाढ़ी और मूंछ को लेकर कमेंट कर रही हैं। इसको लेकर भारती को जमकर ट्रोल किया जा रहा था और अमृतसर में प्रदर्शन भी किया गया। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीएस) की और से इस मामले में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई थी। अब कॉमेडियन भारती सिंह पर आईपीसी के सेक्शन 295 ए के तहत एफआईआर दर्ज हो गई है।
3 of 4
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारती का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें वह एक कॉमेडी शो के दौरान जैसमीन भसीन के साथ बैठी हुई हैं। तभी भारती कहती हैं, ' दाढ़ी-मूंछ क्यों चाहिए? दूध पानी के बाद दाढ़ी को मुंह में डाल दो तो सेवइयों का स्वाद आता है। मेरी सारी दोस्त जिनकी अभी शादी हुई है वो सारा दिन दाढ़ी से जुएं निकालने में व्यस्त रहती हैं।' भारती के इसी मजाक को किसी ने पसंद नहीं किया और उनका विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि, भारती एक वीडियो शेयर कर सभी से हाथ जोड़कर माफी भी मांग चुकी हैं। भारती ने कहा कि जो भी लोग इस वीडियो पर आपत्ति जता रहे हैं, वो इसे एक बार और देखें। मैंने कभी भी किसी धर्म या जाति को लेकर कुछ नहीं कहा। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं खुद पंजाबी हूं और पंजाब का मान रखूंगी। मैं लोगों को हंसाने के लिए कॉमेडी करती हूं, किसी को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं। अगर मेरी बात का बुरा लगा है तो बहन समझ कर माफ कर देना ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।