फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paridhi Sharma: 'जोधा अकबर' से प्रसिद्ध हुईं परिधि का ऐसा रहा करियर, जानिए अब कैसे बिता रहीं अपना जीवन

Sun, 15 May 2022 12:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 15 May 2022 12:41 PM IST
विज्ञापन
Paridhi Sharma Birthday Special Know Where Is Jodha Akbar Actress Now a Days News In Hindi
परिधि शर्मा - फोटो : social media

पॉपुलर टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली परिधि शर्मा को कौन नहीं जानता। 'जोधा अकबर' में जोधा बाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 15 मई, 1987 को इंदौर में जन्मी परिधि शर्मा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 'तेरे मेरे सपने' से की थी। हालांकि उन्हें पहचान रजत टोकस के साथ ऐतिहासिक सीरियल में काम करके मिली थी। शो में लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। शो के सभी स्टार कास्ट ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाने के बाद इस शो के सितारें गुमनामी की दुनिया में खो गए थे। ऐसा ही कुछ परिधि शर्मा के साथ हुआ था और वह काफी समय तक टीवी से गायब रही थीं। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको परिधि शर्मा के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Paridhi Sharma Birthday Special Know Where Is Jodha Akbar Actress Now a Days News In Hindi
परिवार के साथ परिधि शर्मा - फोटो : social media

करियर शुरू होते ही की शादी 
साल 2010 में डेली सोप 'तेरे मेरे सपने' से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद परिधि ने साल 2011 में, सीरियल 'रुक जाना नहीं' में काम किया था। इस सीरियल में उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। उनके जीवन की खास बात यह थी कि परिधि ने टीवी की दुनिया में कदम रखने के सालभर बाद ही शादी कर ली थी। उन्होंने अहमदाबाद में रहने वाले बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना को अपना जीवन साथी चुना था। शादी करने के बाद साल 2013 में अभिनेत्री 'जोधा अकबर' में रजत टोकस के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। 

Paridhi Sharma Birthday Special Know Where Is Jodha Akbar Actress Now a Days News In Hindi
परिधि शर्मा - फोटो : Insatagram- @paridhiofficial

टीवी से लिया ब्रेक 
'जोधा अकबर' में जोधा बाई से पहचान पाने के बाद परिधि ने अपना पारिवारिक जीवन बिताने के लिए टीवी से दूरी बना ली थी। अभिनेत्री ने ब्रेक लेने के पांच साल बाद साल 2016 बेटे को जन्म दिया था। अपने बेटे के जन्म के बाद परिधि ने टीवी पर सीरियल 'ये कहां आ गए हम' से वापसी की थी। लेकिन एक्ट्रेस ने शो में काम करते-करते फिर एक बार ब्रेक लेने का फैसला किया था, वह इस दौरान काफी अनफिट हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paridhi Sharma Birthday Special Know Where Is Jodha Akbar Actress Now a Days News In Hindi
परिधि शर्मा - फोटो : Social Media

दो साल बाद की वापसी 
परिधि शर्मा ने इन दोनों ब्रेक्स के बाद पूरे दो साल बाद साल 2018 में सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'पटियाला बेब्स' से टीवी पर दोबारा वापसी की थी। अपनी फिटनेस को ठीक करने के बाद भी परिधि छोटे पर्दे पर अपना पुराना जादू बिखरने में नाकामयाब रहीं और लीड रोल में होने के बाद भी वह दर्शकों को नहीं लुभा पाई थीं। इस शो में वह एक टीनएज लड़की की मां के किरदार में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Paridhi Sharma Birthday Special Know Where Is Jodha Akbar Actress Now a Days News In Hindi
परिधि शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कमबैक रहा फैल 
'पटियाला बेब्स' में एक मां का किरदार निभाने के बाद परिधि को पहले वाली सफलता नहीं मिली और उन्हें अपनी सीरियल की च्वाइस को बदलना पड़ा। इस सीरियल के बाद वह 'जग जननी मां वैष्णो देवी' और 'चीकू की मम्मी दूर की' में दिखाई दीं। दोनों की सीरियल में वह एक मां के किरदार में नजर आई थीं यानी अपने कमबैक के बाद से वह एक मां के किरदार में ही सिमट कर रह गई। बेटे की मां बनने के बाद उन्हें वैसे किरदार नहीं मिले जैसे एक मशहूर टीवी अभिनेत्री को मिलने चाहिए थे, जिसका नतीजा यह हुआ कि परिधि का कमबैक प्रभावशाली नहीं रहा।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed