मनोरंजन जगत की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। राखी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चाओं में रही थीं और फिर 'बिग बॉस' के घर में भी उनके रिश्ते को लेकर कई बार बात हुई। यहीं नहीं राखी के पति रितेश भी शो का हिस्सा बने थे, लेकिन शो से बाहर आने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। हाल ही में राखी ने एक इंस्टग्राम पोस्ट शेयर कर लोगों को फिर हैरान कर दिया है और अपने प्यार से मिलाया।
Rakhi Sawant: रितेश के बाद राखी को दोबारा मिला प्यार, बॉयफ्रेंड के साथ शेयर किया रोमांटिक वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक शख्स दोस्त के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में कई तस्वीरें हैं, जिसमें कभी राखी उस शख्स को गले लगते हुए दिखाई दे रही हैं तो कभी किस करते हुए। सोशल मीडिया पर राखी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी उनसे सवाल कर रहे हैं कि उनके साथ में कौन हैं?
राखी के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि रितेश के बाद अब ये कौन है? तो वहीं एक ने लिखा कि पहली बार आपको अच्छा लड़का मिला है, इसे जाने मत देना। इसके साथ ही कई लोग राखी को पहले की तरह कोई गलती न करने की सलाह दे रहे हैं। एक ने लिखा कि संभलकर कदम रखो राखी दी, जल्दी किसी पर विश्वास मत करना।
इससे पहले भी राखी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह इसी शख्स के साथ दिखाई दे रही हैं। राखी ने पैपराजी को उस शख्स को अपना स्वीटहार्ट और बॉयफ्रेंड बताया था। अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा कि वह दोनों काफी समय बाद मिले हैं। राखी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ बिग बॉस में जाने की इच्छा भी जताई। हाल ही में राखी को जो कार गिफ्ट में मिली थी, वो भी उनके बॉयफ्रेंड ने ही दी थी। बॉयफ्रेंड ने भी राखी की तारीफ करते हुए कहा कि राखी जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं।