मनोरंजन जगत के मशहूर कपल कृतिका सेंगर और निकितिन धीर हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। कपल ने 12 मई को अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया है। कृतिका और निकितिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी के जन्म की खुशी और नाम की घोषणा की है। उन्होंने एक फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
Kratika-Niketan: कृतिका और निकितिन ने बताया अपनी नन्ही परी का नाम, पोस्ट शेयर कर कहा- हमारा एडवेंचर शुरू हुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकितिन और कृतिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें इंद्रधनुष बना हुआ था। इंद्रधनुष में तारे चमक रहे हैं और बादल भी दिखाई दे रहे हैं। नीचे लिखा हुआ है कि हमारी जिंदगी में अब एडवेंचर शुरू हो गया है, हमारी जिंदगी में बेटी का आगमन हो गया है। देविका धीर...12 मई 2022। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आपके साथ हम अपनी डार्लिंग बेटी के आगमन को शेयर करते हुए धन्य महसूस कर रहे हैं। हर हर महादेव'
निकितिन और कृतिका के इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्रिटी कमेंट कर उनकी बेटी पर प्यार लुटा रहे हैं। टीवी अभिनेत्री स्मृति खन्ना ने लिखा, 'OMG इस खबर का बहुत दिनों से इंतजार था। पूरे परिवार को बधाई।' वहीं, अमित टंडन, प्रणिता पंडित सहित कई सितारों ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि आप दोनों को बहुत बहुत बधाई और इस दुनिया में नन्ही सी झांसी की रानी का स्वागत है।
आपको बता दें कि कृतिका सेंगर के आखिरी बार 'छोटी सरदारनी' सीरियल में नजर आई थीं। इसके अलावा वह 'झांसी की रानी' शो से घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। वहीं, निकितिन 'अंतिम- द फाइनल ट्रूथ' और 'सूर्यवंशी में' नजर आए थे। इसके अलावा 'चेन्नई एक्सप्रेस' के ‘थंगाबली’ किरदार से उन्हें काफी फेमस कर दिया था।