मां बनने के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट एमडी एकता कपूर के चेहरे पर एक अलग ही खुशी दिखाई दे रही है। एकता 27 जनवरी को सरोगेसी के जरिए बेटे की मां बनी हैं। मुंबई में गुरुवार को एकता ने अपने दो नए शोज की लॉन्चिंग में हिस्सा लिया। आल्ट बालाजी एप की मल्टीस्टार वेब सीरीज 'कहने को हमसफर हैं' सीजन-2 और 'पंचबीट' के ऑफिशियल ट्रेलर लॉन्चिंग के मौके पर एकता काफी खिलखिलाती और मुस्कुराती नजर आईं।
मां बनकर कुछ यूं बदला एकता का मिजाज, वेलेंटाइन डे पर ला रहीं मल्टीस्टार वेब सीरीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकता के ओटीटी आल्टबालाजी पर काफी देखा गया शो कहने को हम सफर का दूसरा सीजन शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत पर एकता कपूर के शो के सितारों रोनित रॉय, मोना सिंह, गुरदीप कोहली, अपूर्वा अग्निहोत्री, पाऱ्त समथान, प्रियांक शर्मा, पूजा बनर्जी आदि के साथ स्टेज पर दिखीं। वहीं, हाईस्कूल ड्रामा की कास्ट को भी इस मौके पर लॉन्च किया गया। पंचबीट नाम की ये सीरीज 14 फरवरी को प्रसारित होने जा रही है।
लॉन्च फंक्शन की खास बात ये रही कि जैसे ही आल्टबालाजी के शोज और वेब सीरीज के लिए कार्यक्रम की होस्ट ने एकता कपूर को बधाई दी, उन्होंने तुरंत बात को वहीं रोका और इसका पूरा क्रेडिट इन शोज के राइटर्स और पूरी टीम को दिया। यही नहीं मंच पर मौजूद सितारों के बीच शोज की टेक्निकल टीम को भी मंच पर बुला लिया गया।
टीन एजर्स के बीच लव, रोमांस और जुनून युवाओं को काफी पसंद आएगा। कहने को हम सफर हैं सीजन-2 में रोनित रॉय, अपूर्व अग्निहोत्री, मोना सिंह, पार्थ समथान, पूजा बनर्जी नई कहानी के साथ एक बार फिर वेब सिरीज में दिखेंगे। पंचबीट हाईस्कूल ड्रामा वेब सिरीज में एक्टर समीर सोनी, प्रियंका शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, खुशी जोशी, रुशद राना, काजोल त्यागी, सिन्धुजा, निखिल भमरी नजर आएंगे। ये दोनों वेब सिरीज 14 फरवरी को आल्ट बालाजी एप पर रिलीज हो रही हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में एकता सरोगेसी के जरिए सिंगल मदर नहीं हैं। इससे पहले उनके भाई और अभिनेता तुषार कपूर भी इस तरह संतान का सुख ले चुके हैं। पुराने जमाने के अभिनेता जितेंद्र की दोनों संंतान (एकता और तुषार) बिन शादी के ही मां-बाप बने हैं। 11 फरवरी को एकता अपने घर पर नामकरण सेरेमनी करने जा रही हैं। जिसमें बॉलीवुड और स्टार्स का मेला लगेगा। एकता ने अपने बेटे का नाम अपने पिता के असली नाम पर रवि कपूर रखा है।