फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया पर भतीजी के लिए लिखा अनाप-शनाप तो विकास गुप्ता ने सुनाई ट्रोलर को खरी-खोटी

Tue, 29 May 2018 04:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 29 May 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
former bigg boss contestant vikas gupta slams troller over niece
vikas gupta

बिग बॉस सीजन 11 से लोगों की नजरों में आए प्रोड्यूसर विकास गुप्ता एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी भतीजी का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन इस फोटो को लेकर वह ट्रोल हो गए हैं।



बता दें कि विकास की इस फोटो पर एक ट्रोलर ने आपत्तिजनक बातें लिख डाली जिससे बिग बॉस में शांत रहने वाले विकास गुप्ता भड़के उठे और उस ट्रोलर को करारा जवाब देकर ही माने। 


विकास ने इस ट्रोलर के कमेंट का स्क्रीन शॉट्स लेकर लिखा है कि 'इस शख्स को आप प्यार दें, इसने मेरी भतीजी के लिए बेहद आपत्तिजनक बाते लिखी हैं, बता दूं इस इंसान के पास भी खुद की भतीजी है, फ्रस्ट्रेटड इंसान जो बच्चियों और लड़कियों की फोटो पर गाली लिखता है, इसलिए मुझे लगता है कि तुम्हारी स्थिति बेहद खराब है, इसका काम लोगों का ध्यान आकर्षित करना है प्लीज इसे अटेंशन दें।'

विकास गुप्ता बिग बॉस सीजन 11 के फाइनल में पहुचें थे और घर में उन्हें मास्टरमाइंड के नाम से जाना जाता था। उन्होंने घर में बहुत ही सधा हुआ खेल खेला था। लेकिन अंत में आकर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed