फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंडियन आइडल' में भाग ले चुका है लुटेरा, अब पुलिस ने थाने में लगवाए 'सुर'

Sun, 29 Oct 2017 04:34 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Oct 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Former Indian Idol contestant and taekwondo champion Suraj arrested for robbery

दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया जो 'इंडियन आइडल' में गाना गा चुका है, ताइक्वांडो में 2 बार पदक जीत चुका है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है।



इंडियन आइडल के  पूर्व प्रतियोगी सूरज बहादुर को दिल्ली में लूट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूरज ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी का कहना है कि उसने लैविश लाइफ स्टाइल को मेंनटेन करने के लिए ये रास्ता चुना था।

Former Indian Idol contestant and taekwondo champion Suraj arrested for robbery

सुरज ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रखा है, राष्ट्रीय ताइक्वांडो में दो बार पदक जीत चुका है और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलता है। जाहिर है, वह एक अच्छी पृष्ठभूमि से आता है। पुलिस ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह अपने सहयोगी अनिल के साथ बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में तीन लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया।

वह 14 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। सूरज पर दिल्ली में लूट और चोरी के 24 मामले दर्ज हैं। सूरज को आपराधिक गिरोह में फाइटर के रूप में जाना जाता है। दिल्ली पुलिस ने जब सूरज को मीडिया के सामने पेश किया तो उसने कुछ सवालों के जवाब देने के बाद ‘तेरा इश्क सूफियाना’ गाना भी सुनाया। 

Former Indian Idol contestant and taekwondo champion Suraj arrested for robbery

इंडियन आइडल जैसे बड़े सिंगिंग कम्पटीशन और ताइक्वांडो के रिंग में दो बार विरोधियों को धूल चटा चुका ये लैविश लाइफ स्टाइल वाला चोर अब पुलिस की गिरफ्त में है। गर्लफ्रेंड्स और अय्याशी का शौकीन सूरज उर्फ फाइटर चौदह दिन पहले ही जेल से निकला था, और बाहर आते ही सूरज फिर से जुर्म की दुनिया में कूद पड़ा। फिलहाल आरोपी सूरज से पुलिस पूछताछ कर रही है और उसके बाकी साथियों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Indian Idol contestant and taekwondo champion Suraj arrested for robbery

डीसीपी (बाहरी दिल्ली) एमएन तिवारी ने मीडिया से कहा, 'आरोपी ने शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध, ऑटो लिफ्टिंग, चोरी, और लूट के दो दर्जन से अधिक मामलों में अपनी भागीदारी को कबूल किया है। पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा 0.32 बोर कारतूस, काली मिर्च स्प्रे और एक स्कूटर उसके पास से बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Former Indian Idol contestant and taekwondo champion Suraj arrested for robbery

पुलिस ने बताया कि तकनीक और स्थानीय इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए टिप-ऑफ के साथ, एंटी ऑटो चोरी दस्ते की टीम ने फाइटर और अनिल को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि वह ब्रांडेड कपड़े और जूते का शौकिन है। पीना और क्लब जाना उसकी रोज की आदतों में शुमार है। उसके कई गर्लफ्रेंड्स भी हैं।

पुलिस के मुताबिक सूरज की गलत हरकतों की वजह से उसके परिवार ने उसे बेदखल कर दिया है। वह परिवार से दूर रहकर एक के बाद एक लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, उसे अपने यूट्यूब वीडियो से कमाए पैसे उसके लाइफ स्टाइल को पूरा करने में पर्याप्त नहीं थे इसलिए उसने अपराध का रास्ता चुना।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed