फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Expensive Television Shows: ‘नागिन 6’ से ‘बिग बॉस’ तक, ये हैं सबसे महंगे टीवी शोज, मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा

Sat, 05 Feb 2022 09:41 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 05 Feb 2022 09:41 PM IST
विज्ञापन
From Naagin 6 to Bigg Boss these are the most expensive hindi shows of TV
महंगे टीवी सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में फिल्मों का बजट 100 करोड़ रुपये होना अब आम बात हो गई है। आज के समय में कई फिल्में अपने बजट की वजह से ही चर्चा में आ जाती हैं। लेकिन अब बड़े बजट में हिंदी टेलीविजन के सीरियल्स भी बनाए जा रहे हैं। आज के समय में कई ऐसे सीरियल्स हैं, जिनके एक एपिसोड पर मेकर्स 2 से 3 करोड़ रुपये जैसी मोटी रकम खर्च करने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस लिस्ट में 'नागिन 6' से लेकर सलमान खान का 'बिग बॉस' शामिल है। आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही पांच सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं।


 
नागिन 6
एकता कपूर का टीवी सीरियल ‘नागिन 6’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस सीरियल में 'बिग बॉस 15' की विनर तेजस्वी प्रकाश नागिन के किरदार में नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक, एकता के इस सीरियल का बजट काफी महंगा है। इस सीरियल को वह 130 करोड़ रुपये के बजट में तैयार कर रही हैं।

From Naagin 6 to Bigg Boss these are the most expensive hindi shows of TV
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस
‘बिग बॉस’ टीवी का सबसे पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है। इस रियलिटी शो को सलमान खान होस्ट करते हैं और अब तक इसके 15 सीजन आ चुके हैं। इस शो की इनाम राशि लगभग 50 लाख रुपये होती है और सलमान खान भी मेकर्स से मोटी रकम चार्ज करते हैं। दावा है कि बिग बॉस के एक एपिसोड का बजट 2 से 4 करोड़ रुपये तक होता है।

From Naagin 6 to Bigg Boss these are the most expensive hindi shows of TV
महाभारत टीवी सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत
‘महाभारत’ स्टार प्लस पर साल 2013 में टेलिकास्ट हुआ था, जिसके लिए एक बड़े सेट को तैयार किया गया था। धार्मिक कथाओं पर आधारित इस शो में कई कलाकार नजर आए, जिनकी एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया। दावा है कि इस शो को तैयार करने में 100 करोड़ से भी ज्यादा रुपये खर्च हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
From Naagin 6 to Bigg Boss these are the most expensive hindi shows of TV
जोधा अकबर - फोटो : सोशल मीडिया

जोधा अकबर
टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ जीटीवी पर साल 2013 में टेलिकास्ट हुआ था। इस सीरियल में रजत टोकस (अकबर) और परिधि शर्मा (जोधा) अहम भूमिका में नजर आए थे। सीरियल में बड़े सेट से लेकर कलाकारों के आउटफिट पर पानी की तरह पैसा बहाया गया था, जिस वजह से ये सीरियल भी सबसे महंगा शो बनकर सामने आया था।

विज्ञापन
From Naagin 6 to Bigg Boss these are the most expensive hindi shows of TV
कर्मफलदाता शनि - फोटो : सोशल मीडिया

कर्मफलदाता शनि
इस लिस्ट में कलर्स टीवी का पॉपुलर सीरियल 'कर्मफलदाता शनि' का नाम भी शामिल है। इस सीरियल को दर्शकों का बेहद प्यार मिला था। 'शनि' का सेट ही करीब 65 हजार स्क्वायर फीट पर बना था। इसके साथ ही शो में कलाकार के आउटफिट पर खूब पैसा खर्च किया गया था। इससे ही आप शो के बजट का एक अंदाजा लगा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed