{"_id":"5cceb3b8bdec220743637dec","slug":"gajraj-rao-revealed-in-the-kapil-sharma-show-he-call-his-wife-every-one-half-hours-in","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड का ये एक्टर हर आधे घंटे में पत्नी को करता है कॉल, वजह बेहद दिलचस्प","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बॉलीवुड का ये एक्टर हर आधे घंटे में पत्नी को करता है कॉल, वजह बेहद दिलचस्प
Sun, 05 May 2019 03:31 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 05 May 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Gajraj Rao, Neena Gupta, Kapil Sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के चर्चित 'द कपिल शर्मा शो' में हर हफ्ते बॉलीवुड और देश की कई मशहूर हस्तियां देखने को मिलती हैं। शनिवार को बीते साल आई फिल्म 'बधाई हो' टीम के कलाकार गजराज राव, नीना गुप्ता और डायेरक्टर अमित शर्मा पहुंचे। कपिल शर्मा ने शो में इन सभी के साथ काफी मस्ती भी की।
The Kapil Sharma Show
- फोटो : social media
शो के दौरान कपिल शर्मा ने नीना गुप्ता और गजराज राव से उनकी निजी जिंदगी के जुड़े कई सवाल किए। गजराज राव ने अपनी पत्नी को लेकर बड़ी मजेदार बात बताई, जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान हो सकते हैं। शो में गजराज राव ने बताया कि वह हर आधे घंटे बाद अपनी पत्नी को कॉल करते रहते हैं।
Gajraj Rao, Neena Gupta, Kapil Sharma
- फोटो : social media
गजराज राव ने पत्नी को बार-बार कॉल करने की वजह का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि,'मैंने एक बार यूरोपियन फिल्म देखी थी। उस फिल्म में एक शादीशुदा जोड़ा होता है। दोनों में से एक की याददाशत चली जाती है। इसके बाद दूसरे पार्टनर को महसूस होता है कि दोनों ने कभी भी याद रखने लायक कोई भी बात एक-दूसरे से शेयर ही नहीं की तो ऐसी में पार्टनर को कैसे याद रखा जाए। फिल्म देखने के बाद मैंने फैसला लिया कि अब से मेरी जिंदगी में जो कुछ भी होगा उससे अपनी पत्नी को अपडेट रखूंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta
- फोटो : instagram
वहीं कपिल शर्मा के शो में नीना गुप्ता ने खुलासा किया कि फिल्म 'बधाई हो' के लिए उनसे पहले एक्ट्रेस तब्बू को अप्रोच किया गया था, लेकिन तब्बू ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद तब्बू ने फिल्म के मेकर्स को नीना गुप्ता का नाम सुझाया और ऐसे नीना गुप्ता को ये रोल मिला।
विज्ञापन
neena gupta
- फोटो : file photo
बता दें कि नीना गुप्ता को इस साल फिल्म 'बधाई हो' में शानदार एक्टिंग करने के लिए अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म नीना गुप्ता के अभिनय ने आलोचकों सहित दर्शकों ने भी काफी तारीफ की थी। फिल्म में उन्होंने एक अधेड़ उम्र की गर्भवती महिला का किरदार निभाया था। फिल्म सफल रही और सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई।
फिल्म 'बधाई हो' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ एक्टर आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थीं। दर्शकों फिल्म को काफी पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया था।
फिल्म 'बधाई हो' पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज राव के साथ एक्टर आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में थीं। दर्शकों फिल्म को काफी पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा ने किया था।