{"_id":"6184f899c9ca3b0e5b6ce1fd","slug":"gauahar-khan-has-slammed-and-threatened-fans-of-umar-riaz-with-a-police-complaint-for-cyberbullying-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 15: गौहर खान का उमर रियाज के फैंस पर फूटा गुस्सा, साइबर बुलिंग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 15: गौहर खान का उमर रियाज के फैंस पर फूटा गुस्सा, साइबर बुलिंग के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 05 Nov 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान
- फोटो : Instagram
Link Copied
बिग बॉस 7 की विनर रह चुकीं गौहर खान का उमर रियाज के खिलाफ बोलना भारी पड़ गया है। उमर रियाज की आलोचना करने पर उनके फैन एक्ट्रेस को ऑनलाइन धमकियां दे रहे हैं, जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने भी पुलिस में शिकायत करने की बात कही है। गौहर खान ने उमर के फैंस के प्रति अपनी नाराजगी जताते हुए कई सारे ट्वीट्स किए हैं साथ ही यह भी कहा है कि उमर के फैंस के पास ना कोई लॉजिक है और ना दूसरों की राय के लिए टॉलरेंस।
Trending Videos
2 of 5
उमर रियाज, सिंबा नागपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या था मामला
दरअसल ये मामला बीते एपिसोड में 'शक्ति' अभिनेता सिंबा नागपाल और आसिम रियाज के भाई उमर रियाज के बीच एक भिड़ंत के कारण हुआ। उमर ने सिंबा नागपाल की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिससे वो अपना आपा खो बैठे और उमर को स्विमिंग पूल में धकेल दिया। उमर ने इसके बाद कई ऐसी टिप्पणियां की जिससे जय भानुशाली सहित कई अन्य कलाकार भी बेहद नाराज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
गौहर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौहर ने उमर के फैंस को लताड़ लगाते हुए लिखा- यह आईडी एक लड़की की है। वो दुआ कर रही है कि मुझे एक हमलावर द्वारा काफी चोट लगे क्योंकि वो खुद को उमर रियाज की फैन बताती है। आसिम रियाज मैंने तुम्हारा सपोर्ट किया था, तुम्हारे सीजन में क्योंकि तुमने अच्छा किया था, उमर भी बाकी सदस्यों की तरह अच्छा कर रहा है।
4 of 5
गौहर खान
- फोटो : instagram
एक अन्य ट्वीट में गौहर खान लिखती हैं, इनके पास दूसरों के लिए बिल्कुल भी सहिष्णु नहीं है। बिल्कुल मैं इनसब को अनदेखा कर सकती हूं! लेकिन वे जो कर रहे हैं उसे बुली करना कहते है और मैं उन्हें पुलिस को रिपोर्ट कर सकती हूं, प्रत्येक आईडी की जांच की जाएगी, वे वास्तव में सोचते हैं कि वे इससे बच सकते हैं। लेकिन इसे बंद करना होगा।
दरअसल सिंबा नागपाल ने उमर रियाज को 'आतंकवादी' कह दिया था, जिसके बाद से उमर के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर काफी लताड़ा था। उमर के सपोर्ट में उनके भाई आसिम और हिमांशी खुराना ने भी ट्वीट किया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर #EvictSimbanow ट्रेंड कर रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।