आज सभी सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है। ऐसे में बॉलीवुड और टीवी की एक्ट्रेस भी किसी से पीछे नहीं हैं। इस बार कई सारे स्टार्स ने शादी की और वह आज अपना पहला करवा चौथ मना रहे हैं। इस बीच हाल ही में शादी के बंधन में बंधे एक्टर गौतम रोडे ने अपनी पत्नी को करवा चौथ पर ऐसा नायाब तोहफा दिया है जिसे जानकर आप भी यही कहेंगे प्यार हो तो ऐसा।
14 साल छोटी पत्नी के लिए इस टीवी एक्टर ने रखा करवाचौथ का व्रत, 8 महीने पहले हुई है शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय परंपरा के अनुसार वैसे तो हमेशा पत्नी ही पति के लिए व्रत रखती है। हालांकि समय के साथ इन रिवाजों में कुछ बदलाव हुए और पति भी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने लगे। ऐसा ही कुछ टीवी के इस एक्टर ने किया। गौतम रोडे ने अपनी पत्नी पंखुड़ी का साथ देते हुए उनकी लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है।
गौतम रोडे इस वक्त 'काल भैरव रहस्य' के दूसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में पति के साथ पहले करवा चौथ को मनाने के लिए उनकी पत्नी पंखुड़ी मुंबई आई हुई हैं और दोनों अपने पहले करवा चौथ के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस बारे में बात करते हुए गौतम रोडे ने कहा - 'प्यार आपसे वह भी करवा देता है जिसे आपने कभी भी सोचा न हो।'
गौतम ने आगे कहा - 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी व्रत नहीं रखा है लेकिन इस बात की खुशी रहेगी कि पहला व्रत पंखुड़ी के लिए ही रखा। यह हम दोनों का पहला करवाचौथ है और मैं उसे खाने के तौर पर प्यार दे रहा हूं। उसके दिन को खास बनाने के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रहा हूं। शाम को डिनर पर बाहर जाएंगे।' आपको बता दें, गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी की शादी इस साल 5 फरवरी को हुई थी।
गौतम और पंखुड़ी की मुलाकात पहली बार 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी जिसके बाद यह दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और शादी का फैसला लिया। यह शादी इसलिए भी ज्यादा लाइमलाइट में थी क्योंकि पंखुड़ी गौतम से उम्र में करीब 14 साल छोटी हैं। इन दोनों ने राजस्थान के अलवर के पैलेस में शाही शादी की थी। इस शादी में टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।