टीवी की दुनिया के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस रविवार सोनी पर ही प्रसारित होने वाले शो 'शार्क टैंक इंडिया' के सारे जज मेहमान बनकर आए। ममाअर्थ की सह-संस्थापक गजल अलघ ने अपनी और बोट के सह-संस्थापक और सीएमओ अमन गुप्ता के साथ हाल ही में हुए एक मजेदार किस्से को इस एपिसोड में बताया।
The Kapil Sharma Show: इस वजह से मुश्किल में पड़ गए थे ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज अमन गुप्ता, कपिल के शो में हुआ खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्क टैंक इंडिया के फैंस ने पहचाना
गजल ने खुलासा करते हुए कहा कि अमन एक मॉल में गए थे और कुछ लोगों ने जो शार्क टैंक इंडिया को देखते हैं उन्होंने अमन को पहचान लिया था। इसके बाद उन्हें लगा कि सभी लोग उन्हें जानते हैं। हालांकि 15 मिनट तक कोई उनसे ऑटोग्राफ लेने नहीं आया तो इन्होंने अपना फोन निकालकर मास्क उतार के घूमना शुरू कर दिया। इन्हें लगा कि अगर मास्क उतार कर घूमूंगा तो लोग मेरी शक्ल देख पाएंगे और मुझे जानेंगे।"
पुलिस से हुआ सामना
गजल ने आगे बताया, "15 से 20 मिनट बाद भी ऑटो ग्राफ लेने तो कोई नहीं आया लेकिन पुलिस जरूर आ गई थी चलान काटने क्योंकि इन्होंने मास्क उतार दिया था।" ये बात पूरी होते ही कपिल की हंसी छूट गई थी। कपिल का हंसते-हंसते बुरा हाल हो गया था।
ये है शार्क टैंक इंडिया का लक्ष्य
शार्क टैंक इंडिया का लक्ष्य भारत में इंटरप्रीनयॉरशिप को बढ़ावा देना है। इस शो में नए इंटरप्रेन्योर (Entrepreneur) आते हैं, अपने आइडियाज सामने रखते हैं और अगर जजों (Judges) को उनका आइडिया पसंद आ गया तो वे इसमें इन्वेस्ट करते हैं। इस पैनल में गजल अलघ और अमन गुप्ता के साथ-साथ अशनीर ग्रोवर (भारतपे के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक), नमिता थापर (एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के कार्यकारी निदेशक), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ), विनीता सिंह (सीईओ और चीनी कॉस्मेटिक्स के सह-संस्थापक) और पीयूष बंसल (लेंसकार्ट के सीईओ और सह-संस्थापक) भी शामिल हैं।