सब्सक्राइब करें

शूटिंग के दौरान जल गया ये टीवी एक्टर, दिवाली पर स्पेशल एपिसोड की कर रहा था तैयारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Payega actor Rehaan Roy injured during Diwali special episode shooting
Rehan Roy - फोटो : Instagram

अक्सर सीरियल में किसी न किसी त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए दिखाया जाता है। हाल ही में एक मशहूर सीरियल के सेट पर दिवाली के त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया। खबरों की मानें सीरियल में दिवाली सीन की शूटिंग के दौरान टीवी एक्टर जल गए। इस हादसे से सेट पर हंगामा मच गया और कुछ वक्त के लिए शूटिंग भी रोक दी गई थी।

Guddan Tumse Na Ho Payega actor Rehaan Roy injured during Diwali special episode shooting
Rehan Roy - फोटो : Instagram

यह हादसा टीवी सीरियल 'गुड्डन...तुमने न हो पाएगा' के सेट पर हुआ। कहा जा रहा है कि दिवाली स्पेशल एपिसोड के लिए सीन शूट किया जा रहा था। तभी सीरियल में रेहान रॉय के साथ यह हादसा हुआ। रेहान सीन में वास्तविकता लाने के लिए इलेक्ट्रिक लैंप की बजाय मिट्टी के दियों का इस्तेमाल किया। इन्हीं मिट्टी के दियों की वजह से रेहान घायल हो गए। 

Guddan Tumse Na Ho Payega actor Rehaan Roy injured during Diwali special episode shooting
Rehan Roy - फोटो : Instagram

इस घटना के बाद रेहान को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। इस पूरे मामले पर रेहान ने कहा - 'बतौर एक्टर कभी-कभी जोखिम उठाना पड़ता है। सब कुछ रियल लगे इस वजह से मैंने निर्देशक और टीम से दिए का इस्तेमाल करने को कहा। मैं ऐसे सीन फिल्माने पसंद करता हूं जो वास्तविक लगे। हालांकि सुरक्षा का भी ध्यान रखता हूं। सीन अच्छे से शूट हुआ। सीन के अच्छे से फिल्माए जाने के लिए मुझे लगता है कि थोड़ा दर्द बर्दाश्त करना ठीक है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Payega actor Rehaan Roy injured during Diwali special episode shooting
Rehan Roy - फोटो : Instagram

'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' सीरियल में रेहान पुलिस कांस्टेबल पर्व की भूमिका निभा रहे हैं। यह सीरियल जी5 पर आता है। रेहान रॉय ने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2010 में 'Ogo Bodhu Sundori' सीरियल से की थी। इस सीरियल में उनके किरदार का नाम ईशान था। उनका यह किरदार लोगों को पसंद आया था। इसके बाद 'सजदा तेरे मेरे प्यार में' ऋषि का रोल भी निभाया। 

विज्ञापन
Guddan Tumse Na Ho Payega actor Rehaan Roy injured during Diwali special episode shooting
Rehan Roy - फोटो : Instagram

इसके अलावा रेहान रॉय 'सावधान इंडिया', 'प्यार का दी एंड', 'फियर फाइल्स', 'थपकी प्यार की' और 'नागार्जुना- एक योद्धा' में नजर आए थे। इसके अलावा रेहान ने वेब सीरीज भी की है। विक्रम भट्ट की इस वेब सीरीज का नाम 'तंत्र' है। टेलीविजन के अलावा रेहान ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। रेहान रॉय साल 2010 में 'अमानुष' फिल्म में नजर आए थे जिसमें उन्होंने आदित्य का रोल निभाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed