फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा शो में शॉट गन पर निशाना, 'बैडमैन' ने सुनाए लेट लतीफी के किस्से

Wed, 17 Apr 2019 09:38 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 17 Apr 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
Gulshan Grover speaks on Shatrughan Sinha in the kapil sharma show
the kapil sharma show
बीजेपी से छिटककर विपक्षी खेमे में जा चुके शॉट गन शत्रुघ्न सिन्हा पर अब फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी निशाना साध रहे हैं। ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है या फिर ये बस महज एक संयोग है, लेकिन 'द कपिल शर्मा' शो के इस हफ्ते आने वाले एपीसोड में शत्रुघ्न सिन्हा की इमेज के साथ खिलवाड़ का पूरा इंतजाम शो के आयोजकों ने कर रखा है।
Gulshan Grover speaks on Shatrughan Sinha in the kapil sharma show
the kapil sharma show - फोटो : instagram
'द कपिल शर्मा' शो के तमाम हिट एपिसोड्स में एक एपिसोड शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा का शो भी रहा है। इसके वीडियोज मुंबई से लेकर पटना तक खूब वायरल होते रहे हैं। लेकिन, इस बार कपिल शर्मा तीन ऐसे कलाकारों को अपने शो पर लाएं हैं, जिनका शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काम करने का लंबा अनुभव रहा है।
Gulshan Grover speaks on Shatrughan Sinha in the kapil sharma show
Gulshan grover

फिल्म और टेलीविजन प्रशिक्षण संस्थान, पुणे के अध्यक्ष पद की आस लगाए रहे बैडमैन गुलशन ग्रोवर ने इस शो पर शत्रुघ्न सिन्हा पर सीधे निशान साथा। सिनेमा में लेटलतीफी के किस्से के दौरान जब सबसे लेट आने वाले कलाकार पर सवाल पूछा गया तो गुलशन बोले, 'एक ही व्यक्ति है जो हमेशा देर से आया करता है शत्रुघ्न सिन्हा।‘ गुलशन ने इसके बाद एक पुराना वाकया भी साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan Grover speaks on Shatrughan Sinha in the kapil sharma show
shatrughan sinha
वह कहते हैं, ‘एक बार मैं शत्रुघ्न सिन्हा के साथ शूटिंग कर रहा था। उस समय मेरे पास एक और फिल्म थी, जिसका शूट अगले दिन दो बजे था। तो मैंने शत्रुघ्न से कहा कि क्या आप अगले दिन 12 बजे आ जाएंगे ताकि मैं अपनी दूसरी फिल्म के शूट पर जा सकूं।
विज्ञापन
Gulshan Grover speaks on Shatrughan Sinha in the kapil sharma show
शत्रुघ्न सिन्हा: बॉलीवुड से राजनीति तक - फोटो : (फोटो एडिट: रोहित झा)
तब तो वह आराम से मान गए लेकिन अगले दिन वह सेट पर शाम करीब पांच पहुंचे। उनकी वजह से मैं उस दिन दूसरी फिल्म के सेट पर नहीं जा पाया। मैं उनसे काफी निराश भी हुआ पर अगले दिन उनका कॉल आया और वह कहने लगे, मैं तुझे चार पांच फिल्में और दिलवा दूंगा लेकिन गुलशन मुझे टाइम पर आने के लिए मत बोला कर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed