फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: प्रेग्नेंट हैं देबिना बनर्जी, पति गुरमीत चौधरी ने फैंस के साथ साझा की बेबी बंप की तस्वीर

Wed, 09 Feb 2022 12:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 09 Feb 2022 12:02 PM IST
विज्ञापन
Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee announce pregnancy
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी टेलीविजन उद्योग के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं। ये दोनों हमेशा कपल गोल्स सेट करते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि इस बार सुर्खियां बटोरने का कारण भिन्न है। गुरमीत चौधरी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक और पत्नी देबिना बनर्जी की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देबिना अपना बेबी बंप फ्लांट करती नजर आ रही हैं।

Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee announce pregnancy
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्शन में गुरमीत ने लिखी ये बात

देबिना के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं और फोटो पर कमेंट कर कपल को बधाई दे रहे हैं। गुरमीत ने फोटो साझा करते हुए लिखा- 'अब हम तीन होने जा रहे हैं, जल्द ही चौधरी जूनियर आने वाले हैं। हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है।' बता दें कि गुरमीत और देबिना ने टीवी शो ‘रामायण’ से सबका दिल जीत लिया था। इसके अलावा दोनों नच बलिए, पति पत्नी औऱ वो जैसे रिएलिटी शोज में भी साथ नजर आ चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

Gurmeet Choudhary and Debina Bonnerjee announce pregnancy
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में साथ नजर आएंगे कपल

इस खुशखबरी के बाद अब देबिना और गुरमीत के फैंस इस जोड़ी को एक बार साथ देख सकेंगे। कुछ समय पहले ही देबिना और गुरमीत ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें दोनों कपल दूल्हा दुल्हन के लिबास में नजर आ रहे थे। दरअसल, यह तस्वीर उनकी अपकमिंग वेब ड्रामा के सेट की थी। रिवॉल्यूशनरी ओटीटी प्लेटफॉर्म बिगबैंग के ‘शुभो बिजोया’ में दोनों साथ नज़र आएगा, जिसका निर्देशन राम कमल मुखर्जी ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed