फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: आमिर की इस फिल्म में नजर आई थीं सुमोना चक्रवर्ती, कपिल शर्मा के एक एपिसोड के लिए लेती हैं इतनी फीस

Thu, 24 Jun 2021 10:54 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 24 Jun 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Sumona chakravarti know more facts about this actress
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

सुमोना चक्रवर्ती टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने टेलीविजन क्षेत्र से लेकर कई फिल्मों में काम किया। वे लगातार टीवी पर सक्रिय हैं। सुमोना का जन्म 24 जून 1986 को लखनऊ में हुआ था। सुमोना बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके जन्मदिन के खास अवसर पर आज हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ तथ्य इस आर्टिकल में बताएंगे।



बाल-कलाकार के रूप में की थी शुरुआत
ये बात शायद बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि 35 साल की हो चुकी सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। वो बचपन से ही फिल्म जगत का हिस्सा हैं। 11 साल की उम्र में उन्होंने आमिर खान और मनीषा कोइराला की प्रसिद्ध फिल्म 'मन' से बॉलीवुड में कदम रखा था। ये फिल्म 1999 में बड़े परदे पर रिलीज हुई थी। हालांकि उसके बाद अपनी पढ़ाई के लिए सुमोना ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था और काफी समय के बाद एकता कपूर के शो से उनकी युवा कलाकार के रूप में वापसी हुई थी।

Happy Birthday Sumona chakravarti know more facts about this actress
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

एकता कपूर के शो 'कसम से' से टेलीविजन सफर हुआ शुरू 

बचपन में फिल्मों का हिस्सा रही सुमोना ने एकता कपूर प्रसिद्ध शो 'कसम से' से टेलीविजन जगत में कदम रखा। इस शो में उन्होंने 'निवेदिता देब' की भूमिका निभाई थी। कसम से में प्राची देसाई और राम कपूर ने मुख्य किरदार निभाए थे। इसके अलावा भी सुमोना ने कई टेलीविजन पर बहुत काम किया, जिसमें 'डिटेक्टिव डॉल', 'सुन यार चिल मार' कस्तूरी सहित कई शो शामिल हैं। लेकिन उन्हें छोटे परदे पर जो असली पहचान मिली वो एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से मिली।

Happy Birthday Sumona chakravarti know more facts about this actress
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

बड़े अच्छे लगते हैं ने दिलाई अलग पहचान

साल 2011 में शुरू हुए एकता कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में सुमोना ने नताशा का रोल किया था। अपनी इस भूमिका के लिए उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला और लोगों ने उनके इस किरदार को पसंद किया। हालांकि इस शो में भी साक्षी तंवर और राम कपूर मुख्य भूमिका में थे। लेकिन सुमोना भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में सफल हुईं। नताशा के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद वो साल 2013 में 'एक थी नायक' में नजर आईं। इसके बाद सुमोना ने अपने करियर में कभी पीछे पलटकर नहीं देखा और वो लगातार टेलीविजन में सक्रिय रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sumona chakravarti know more facts about this actress
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

द कपिल शर्मा शो के लिए ली मोटी रकम 

'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में सुमोना ने कपिल शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा की भूमिका अदा की थी। सुमोना कपिल की ऑन-सक्रीन पत्नी के नाम से बहुत मशहूर हैं। इन दिनों ये अभिनेत्री 'द कपिल शर्मा शो' में सरला गुलाटी का किरदार निभा रही है। हांलाकि कोरोना की वजह से पिछले कुछ महीनों से इस शो की शूटिंग बंद हैं। शो में दिखाया है गया कि सरला उर्फ सुमोना कपिल पर जान छिड़कती हैं और कपिल उनकी खिल्ली उड़ाते हैं। इस शो ने सुमोना के अभिनय को एक नया मुकाम दिया, जहां उन्होंने हास्य क्षेत्र में खुद को साबित किया। 'द कपिल शर्मा शो' ने सुमोना को अलग पहचान दी। वो कपिल के कॉमेडी परिवार का बहुत ही अहम हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुमोना इस शो के लिए अच्छी खासी मोटी फीस लेती हैं। हर एपिसोड के लिए उन्हें लगभग 6 से 7 लाख रुपये फीस मिलती है। हालांकि ही में उन्होंने बताया था कि उनके पास काम नहीं है।

विज्ञापन
Happy Birthday Sumona chakravarti know more facts about this actress
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

सलमान खान और रणबीर के साथ किया काम

बाल-कलाकार के रूप में फिल्मों से अपनी शुरुआत करने वाली सुमोना को लोग भले ही टेलीविजन कलाकार के रूप में अधिक जानते हो, लेकिन ये अभिनेत्री टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुकी हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किक' में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा रणबीर कपूर और प्रियंका स्टारर फिल्म 'बर्फी' में भी उनका अच्छा खासा रोल था। इसके अलावा वो फिल्म 'फिर से' में भी नजर आईं। उन्होंने सलमान खान से लेकर आमिर और कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed