फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shweta Tiwari: जालसाजी मामले में श्वेता तिवारी को चार साल बाद मिली राहत, एक्स हसबैंड अभिनव ने लगाया था ये आरोप

Mon, 06 Jan 2025 10:32 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Jan 2025 10:32 AM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री श्वेता तिवारी को उनके पूर्व पति अभिनव कोहली द्वारा 2021 में दायर जालसाजी मामले को बंद करने की याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
HC allowed Shweta Tiwari to withdraw her petition to close the forgery case filed by Ex husband Abhinav Kohli
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shweta.tiwari

छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर तहलका मचाती हैं। श्वेता तिवारी 44 साल की हैं, लेकिन उनकी अदाओं और खूबसूरती से कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। श्वेता को 'कसौटी जिंदगी की' शो से लोकप्रियता हासिल हुई थी। अब अभिनेत्री को लेकर खबर आ रही है कि मुंबई पुलिस ने हाल ही में, बॉम्बे हाई कोर्ट को सूचित किया कि अभिनेत्री श्वेता तिवारी के खिलाफ उनके पूर्व पति अभिनव कोहली द्वारा 2021 में दायर जालसाजी का मामला खारिज कर दिया गया है।

HC allowed Shweta Tiwari to withdraw her petition to close the forgery case filed by Ex husband Abhinav Kohli
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

श्वेता को कोर्ट से मिली राहत
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने 17 दिसंबर, 2024 को बॉम्बे हाई कोर्ट को एक 'ए' सारांश रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कहा गया कि श्वेता के खिलाफ मामले को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है। 'ए' सारांश रिपोर्ट आमतौर पर तब दायर की जाती है जब किसी मामले को वैध माना जाता , लेकिन सबूतों के अभाव के कारण साबित नहीं किया जा सकता है।

Hollywood Movies: इन पांच हॉलीवुड फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई, एनिमेटेड मूवीज का रहा दबदबा

HC allowed Shweta Tiwari to withdraw her petition to close the forgery case filed by Ex husband Abhinav Kohli
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री पर लगा था यह आरोप
बता दें कि अभिनेत्री के पूर्व पति अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर साल 2021 में जालसाजी का आरोप लगाया था। अभिनव के आरोप में लिखा था कि श्वेता तिवारी उनके बेटे रेयांश के लिए यूके का वीजा लेने के लिए एनओसी में फर्जी साइन किए थे। यही नहीं, अभिनव ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने यूके एंबेसी में संपर्क कर के वीजा रद्द कराया था।

Payal Kapadia: कौन हैं पायल कपाड़िया? कान में पाया सम्मान, गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने का टूटा सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
HC allowed Shweta Tiwari to withdraw her petition to close the forgery case filed by Ex husband Abhinav Kohli
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री के दूसरे पति थे अभिनव कोहली
श्वेता तिवारी को इस केस से अब राहत मिल गई है। बता दें कि श्वेता तिवारी ने साल 2013 में अभिनव कोहली से शादी की थी। हालांकि, साल 2019 में उनका तलाक भी हो गया था। अभिनेत्री ने उसके बाद अकेले ही अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण किया था।

विज्ञापन
HC allowed Shweta Tiwari to withdraw her petition to close the forgery case filed by Ex husband Abhinav Kohli
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम

लाइमलाइट में रहती हैं अभिनेत्री
वर्कफ्रंट की बात करें को श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ काफी जुड़ी रहती हैं। श्वेता बेटी पलक के साथ कई इवेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed