फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी ईशा देओल का खास संदेश सुन भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- 'धर्मेंद्र जी हैं इन खुशियों की वजह'

Mon, 08 Mar 2021 07:16 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 08 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Hema Malini Gets Emotional After Watching Esha Deol Special Message in Indian Idol 12
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 में पूरे देश भर से टैलेंटेड कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। इस हफ्ते शो में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी शामिल हुईं थीं। शो के सारे कंटेस्टेंट्स ने हेमा मालिनी पर फिल्माए गाने गाकर उनका दिल जीत लिया था। वहीं दूसरी तरफ शो में एक ऐसा पल आया जब हेमा मालिनी की आंखें नम हो गईं। उनके भावुक हो जाने की वजह उनकी बेटी ईशा देओल का अपनी मां के लिए खास मैसेज रही।

Hema Malini Gets Emotional After Watching Esha Deol Special Message in Indian Idol 12
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

इस हफ्ते इंडियन आइडल को शो ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की सदाबहार गानों और उनसे जुड़ी यादों से सराबोर था। इसी बीच शो के होस्ट आदित्य नारायण कहते हैं कि हेमा जी हम सभी के लिए खास हैं और आज उनके किसी खास ने उनके लिए विशेष संदेश भेजा है। इसके तुरंत बाद ईशा देओल की वीडियो स्क्रीन पर चलती है जिसे देखकर हेमा मालिनी भावुक हो जाती हैं। 

Hema Malini Gets Emotional After Watching Esha Deol Special Message in Indian Idol 12
हेमा मालिनी, ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा देओल ने अपनी मां के लिए कहा कि 'मम्मी की लाइफ जर्नी जो मैंने देखी, मुझे नहीं लगता कि किसी ने इतनी करीबी से देखी होगी। आप सब लोगों के लिए हेमा जी एक ड्रीम गर्ल हैं और वह ड्रीम गर्ल हमेशा 'ड्रीम गर्ल' ही रहेंगी लेकिन हम लोगों के लिए वह सिर्फ ड्रीम गर्ल नहीं है, वह हमारी अम्मा हैं। उन्होंने लाइफ में बहुत कुछ देखा है और उनके साथ हमने भी वह सब देखा।'

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Hema Malini Gets Emotional After Watching Esha Deol Special Message in Indian Idol 12
हेमा मालिनी और ईशा देओल - फोटो : सोशल मीडिया

ईशा आगे बताती हैं कि 'जब मेरी शादी हो रही थी, घर छोड़कर जाना पड़ता है तो वह हम सभी के लिए बहुत ही मुश्किल समय था। विदाई का समय जब आया तो उस वक्त मम्मी डंटकर खड़ीं थीं लेकिन जब मैं चली गई तब उनका फोन और वो जोर-जोर से रो रही थीं।' ईशा की यह बातें सुनकर हेमा मालिनी खुद पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगीं।

विज्ञापन
Hema Malini Gets Emotional After Watching Esha Deol Special Message in Indian Idol 12
धर्मेंद्र, ईशा देओल, अहाना देओल, हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो

वीडियो खत्म हो जाने के बाद हेमा मालिनी कहती हैं कि 'ईशा और आहना मेरी बहुत ही प्यारी बेटियां हैं। वह हमेशा मेरे साथ रहती हैं। उनकी शादी के बाद ऐसे लग रहा हैं कि वो मेरे लिए दो बेटे लेकर आईं हैं।' अंत में हेमा मालिनी अपने दोनों दामादों की तारीफ करती हैं और कहती हैं कि यह सारी खुशियां देने वाला एक ही इंसान हैं और वो धर्मेंद्र जी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed