तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो फैंस का सालों से मनोरंजन करता आ रहा है और ये सिलसिला अभी भी बरकरार है। इसकी लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण शो में काम करने वाले कलाकार हैं। यहां तक कि फैंस उनके किरदार के नाम से बुलाना ज्यादा पसंद करते हैं। शो के हर एक किरदार का अलग ही अंदाज है। लेकिन बेहद कम ही लोग जानते हैं कि इतनी लोकप्रियता के बावजूद भी इसके कई कलाकारों ने बीच में ही शो को अलविदा कह दिया था। आइए जानते हैं सीरियल में अहम रोल निभा रहे कलाकार जो शो छोड़ कर जा चुके हैं।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब तक इन सितारों ने कहा शो से अलविदा, क्या होगी दिशा वकानी की वापसी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भव्य गांधी
शो में टप्पू का किरदार निभा रहे भव्य गांधी का नाम इंडस्ट्री के हाइली पेड चाइल्ड आर्टिस्ट की सूची में शुमार है। उनको हर एक शूट के लिए लगभग 10 हजार रुपये दिए जाते थे। भव्य गांधी ने 8 साल बाद इस शो को गुजराती फिल्मों में काम करने की वजह से अलविदा कह दिया था।
झील मेहता
'तारक मेहता का उलटा चश्मा' में सोनालिक भीड़े (सोनू) का किरदार निभाकर मशहूर हुईं झील मेहता ने बहुत पहले ही शो छोड़ दिया था। झील तारक मेहता का उल्टा चश्मा से 9 साल की उम्र में जुड़ी थीं।अपनी पढ़ाई में ज्यादा व्यस्त होने के चलते उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।
निधि भानुशाली
झील मेहता के शो छोड़ने के बाद सोनू भीड़े का रोल निधि ने निभाया था। लेकिन बाद में निधि ने भी शो को अलविदा कह दिया था। अब सोनालिका भीड़े का किरदार पलक सिधवानी निभा रही हैं।
मोनिका भदोरिया
मोनिका भदोरिया ने शो में बावरी का किरदार निभाया था। उनका 'गलती से मिस्टेक हो गई' डायलॉग काफी मशहूर था। मोनिका ने अपने शो छोड़ने की वजह कम फीस बताई थी। हालांकि अभी तक उनकी जगह किसी ने नहीं ली है।