फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kapil Sharma: बेहद आलीशान है कपिल शर्मा का मुंबई और पंजाब वाला घर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 08 Mar 2021 06:07 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 08 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Luxurious House in Mumbai: Comedian and Actor Kapil owns beautiful house in Mumbai and Punjab see photos
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

टीवी जगत के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों मनोरंजन जगत की चकाचौंध से थोड़े दूर हैं। कपिल कुछ समय पहले ही एक नन्हे से राजकुमार के पापा बने हैं और इस वक्त वो अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। टेलीविजन के क्षेत्र में कपिल शर्मा अपने पैर जमा चुके हैं। कभी संघर्ष में जीवन यापन करने वाले कपिल शर्मा आज लाखों करोड़ों की कमाई करते हैं। उनके पास काफी संपत्ति तो है साथ ही उनके पास मुंबई और पंजाब में खूबसूरत घर भी हैं। तो चलिए आज आपको करवाते हैं कपिल शर्मा के मुंबई और पंजाब वाले घर के दर्शन।

Kapil Sharma Luxurious House in Mumbai: Comedian and Actor Kapil owns beautiful house in Mumbai and Punjab see photos
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा का मुंबई में एक बेहद ही शानदार घर है जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी गिन्नी चतरथ, दोनों बच्चे और मां के साथ कपिल अंधेरी वेस्ट के डीएलएफ इनक्लेव में रहते हैं। इसे मुंबई के पश्चिमी उपनगर के प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है। खबरों की माने तो कपिल के इस फ्लैट की कीमत 15 करोड़ रुपये है।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

Kapil Sharma Luxurious House in Mumbai: Comedian and Actor Kapil owns beautiful house in Mumbai and Punjab see photos
कपिल शर्मा का पंजाब वाला घर - फोटो : Instagram

कपिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। ऐसे में जब भी वो अपने परिवार की कोई तस्वीर साझा करते हैं तो फैंस को उनके घर के अंदर की तस्वीरें भी देखने को मिल जाती है। उनके मुंबई वाले घर में एक बड़ा सा लिविंग रूम है। कपिल शर्मा का पंजाब में एक फॉर्महाउस भी है जिसके सामने एक बड़ा लॉन भी है जो इसे और खूबसूरत बनाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Luxurious House in Mumbai: Comedian and Actor Kapil owns beautiful house in Mumbai and Punjab see photos
गुग्गी, अक्षय कुमार, कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : Instagram

उनके मुंबई वाले घर में एक बड़ी बॉलकनी है जहां अक्सर कपिल शर्मा कोई ना कोई एक्टिविटी करते नजर आ जाते हैं। कपिल शर्मा के घर में डाइनिंग एरिया भी बेहद खूबसूरत है। सफेद थीम पर सजा उनका ये कमरा बेहद शानदार नजर आता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

विज्ञापन
Kapil Sharma Luxurious House in Mumbai: Comedian and Actor Kapil owns beautiful house in Mumbai and Punjab see photos
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा के मुंबई वाले घर में एक बड़ा स्टडी एरिया है जिसे सफेद और सुनहरे थीम से सजाया गया है। इसमें कई सारे लाइट लैंप का इस्तेमाल किया गया है जो इस कमरे को और भी शानदार बनाते हैं। दूसरी तरफ उनके पंजाब वाले फॉर्महाउस में आपको बागीचे का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। लिविंग रूम में भूरे रंग का सोफा सेट और ग्लास विंडो उस कमरे को और भी खास बनाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed