फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कम टीआरपी की वजह से बंद होने जा रहा है इंडियन आइडल 12 ? हिमेश रेशमिया ने खबर पर तोड़ी चुप्पी

Sun, 07 Mar 2021 10:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Mar 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 is going to be off air soon Himesh Reshammiya breaks the silence on rumours
इंडियन आइडल 12, हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे पर दर्शकों को सिर्फ ड्रामे का ही डेली डोज नहीं मिलता बल्कि रियलिटी शो से भी उनका भरपूर मनोरंजन होता है। डांस रियलिटी शो हो या फिर गाने का रियलिटी शो दर्शकों को इन शोज को देखना काफी अच्छा लगता है। वैसे तो छोटे पर्दे पर कई तरह के सिंगिंग रियलिटी शो आते हैं, लेकिन इंडियन आइडल हमेशा से दर्शकों का पसंदीदा रहा है। टीआरपी के मामले में भी ये शो बाकी सबको पीछे छोड़ देता है। हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही है कि इस शो को बंद किया जा सकता है।

Indian Idol 12 is going to be off air soon Himesh Reshammiya breaks the silence on rumours
इंडियन आइडल 12 - फोटो : twitter: @SonyTV

इंडियन आइडल शो को हमेशा से काफी अच्छी टीरआपी मिलती रही है, लेकिन सीजन 12 को लेकर ये मामला थोड़ा डगमगाता दिख रहा है। इस बार अच्छे कंटेस्टेंट होने के बाद भी शो टीआरपी की रेस में पीछे चल रहा है। ऐसे में खबरें आ रही हैं कि इंडियन आइडल सीजन 12 को बंद किया जा सकता है। इन खबरों पर शो के जज और गायक हिमेश रेशमिया ने प्रतिक्रया दी है।

Indian Idol 12 is going to be off air soon Himesh Reshammiya breaks the silence on rumours
हिमेश रेशमिया - फोटो : twitter: @SonyTV

हिमेश रेशमिया ने बताया कि शो के बंद होने की खबर अफवाह है और ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा। बता दें कि खबर आ रही थी कि इंडियन आइडल को सुपर डांसर शो रिप्लेस कर देगा। इस खबर पर हिमेश ने कहा कि, 'इंडियन आइडल , सुपर डांसर को जगह जरूर देगा, लेकिन हम नए समय पर आएंगे। कंटेस्टेंट भी रहने वाले हैं, जज भी वहीं रहेंगे, बस अब आप सभी को हम रात साढ़े नौ बजे नजर आएंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 is going to be off air soon Himesh Reshammiya breaks the silence on rumours
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया

अब जज हिमेश रेशमिया की बात से ये साफ हो गया है कि शो को बंद नहीं किया जा रहा है  बस सुपर डांसर की वजह से शो के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। अब रात को 8 बजे शिल्पा शेट्टी का शो सुपर डांसर आएगा और इंडियन आइडल साढ़े नौ बजे दर्शकों को मनोरंजन करेगा।

विज्ञापन
Indian Idol 12 is going to be off air soon Himesh Reshammiya breaks the silence on rumours
हिमेश रेशमिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि पहले 10 बजे  द कपिल शर्मा शो देखने को मिलता था, लेकिन दूसरी बार पिता बने कपिल अभी अपने परिवार को वक्त दे रहे हैं। ऐसे में उनके शो को कुछ समय के लिए ऑफ एयर कर दिया गया है। इंडियन आइडल की बात करें तो अभी कई कंटेस्टेंट शो में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और ये शो दर्शकों को पसंद आ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed