फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे पर्दे की इन हसीनाओं ने कमबैक करके मचा दिया हंगामा, सालों बाद भी टीआरपी की लिस्ट में सबसे आगे

Sun, 07 Mar 2021 08:53 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 07 Mar 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Rupali Ganguly to Shweta Tiwari these tv actresses Comeback after a break is successful see photos
राजश्री ठाकुर, रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

मनोरंजन जगत में हीरोइनों की उम्र हीरो की तुलना में कम ही मानी जाती है। अक्सर देखा गया है कि हीरो सालों साल पर्दे पर अभिनय करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ हीरोइने कुछ सालों में ही पर्दे से गायब होने लगती है। हालांकि आज के समय में ये बदलाव बॉलीवुड और टीवी जगत दोनों जगह देखने को मिल रहा है जहां हीरोइनें कमबैक के बाद भी दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही चर्चित टीवी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने कमबैक के बाद भी मनवाया अपने हुनर का लोहा।

Rupali Ganguly to Shweta Tiwari these tv actresses Comeback after a break is successful see photos
श्वेता तिवारी, वरुण बडोला - फोटो : instagram/shweta_tiwariFC

श्वेता तिवारी

कसौटी जिंदगी से अपने टीवी करियर की शुरूआत करने वाली अदाकारा श्वेता तिवारी काफी मशहूर हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर कई शोज किए हैं। वो 'बेगूसराय', 'परवरिश' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि बेटे के जन्म के बाद श्वेता ने कुछ समय का ब्रेक लिया था। इसके बाद श्वेता ने 'मेरे डैड की दुल्हन' शो से टीवी पर कमबैक किया था। उनका ये शो दर्शकों को काफी पसंद आया।

Rupali Ganguly to Shweta Tiwari these tv actresses Comeback after a break is successful see photos
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रुपाली गांगुली

रुपाली छोटे पर्दे की हिट अदाकारा हैं इस बात में कोई शक नही है। रुपाली ने 'संजीवनी', 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'परवरिश' जैसे शो से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। हालांकि कुछ समय बाद रुपाली छोटे पर्दे से गायब हो गई थीं। अब उन्होंने शो 'अनुपमा' के जरिए टीवी पर कमबैक किया है। ये शो इस वक्त टीआरपी की लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rupali Ganguly to Shweta Tiwari these tv actresses Comeback after a break is successful see photos
राजश्री ठाकुर - फोटो : Instagram

राजश्री ठाकुर

छोटे पर्दे की हिट अभिनेत्री राजश्री ने साल 2005 में अपने करियर की शुरूआत शो 'सात फेरे' से की थी। इस शो को फैंस ने काफी पसंद किया था। इसके बाद राजश्री ने कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था। ब्रेक के बाद राजश्री ने टीवी शो 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' में काम किया था। इसके अलावा वो शो 'शादी मुबारक' में भी नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Rupali Ganguly to Shweta Tiwari these tv actresses Comeback after a break is successful see photos
parul chauhan

पारुल चौहान

शो 'सपना बाबुल का बिदाई' में अपने किरदार से सबका मन मोह लेने वाली पारुल चौहान ने भी कुछ समय का ब्रेक लिया था। हालांकि उन्होंने शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए टीवी पर वापसी भी की। उनके किरदार को काफी पसंद भी किया गया था। फिलहाल उन्होंने शादी करने के लिए ये शो छोड़ दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed