सब्सक्राइब करें

'कसौटी' में एंट्री लेते ही हिना खान ने तोड़ा शाहरुख खान का ये रिकॉर्ड, देखती रह गईं एकता कपूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan Entry video as Komolika in Kasautii Zindagii Kay 2 breaks Shahrukh Khan record
hina khan and shahrukh khan

'कसौटी जिंदगी के' सीरियल में कोमोलिका के चेहरे से नकाब हट गया है। एकता कपूर के इस शो में फैंस काफी दिनों से कमोलिका की मुंह दिखाई को लेकर एक्साइटेड थे। हालांकि शो में कोमोलिका की एंट्री तो पहले ही हो चुकी थी लेकिन लोगों ने सिर्फ उनकी ड्रेस और आवाज ही सुनी थी। ऐसे में हर कोई यह जानने का इच्छुक था कि आखिर कोमोलिका हिना खान ही हैं या फिर कोई। अब इस राज से परदा उठ चुका है और फैंस कोमोलिका के रूप में हिना खान को देखकर बेहद खुश हैं। शो में हिना खान की एंट्री होते ही शाहरुख खान का एक रिकॉर्ड भी टूट गया है।

Hina Khan Entry video as Komolika in Kasautii Zindagii Kay 2 breaks Shahrukh Khan record
shahrukh khan and ekta kapoor

'कसौटी जिंदगी के' सीरियल का प्रमोशन एकता कपूर ने बड़े स्तर पर किया था। यहां तक कि इस सीरियल के प्रमोशन में खुद किंग खान भी उतर आए थे। एकता ने शाहरुख खान के साथ प्रमोशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इस वीडियो को लोगों ने खूब देखा था। वहीं अब शाहरुख खान के इसी वीडियो का रिकॉर्ड कोमोलिका के मुंह दिखाई वीडियो ने तोड़ दिया है।

 

Hina Khan Entry video as Komolika in Kasautii Zindagii Kay 2 breaks Shahrukh Khan record
komolika

'कसौटी जिंदगी के' सीरियल का प्रमोशन एकता कपूर ने बड़े स्तर पर किया था। यहां तक कि इस सीरियल के प्रमोशन में खुद किंग खान भी उतर आए थे। एकता ने शाहरुख खान के साथ प्रमोशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। इस वीडियो को लोगों ने खूब देखा था। वहीं अब शाहरुख खान के इसी वीडियो का रिकॉर्ड कोमोलिका के मुंह दिखाई वीडियो ने तोड़ दिया है। शाहरुख खान और एकता कपूर के प्रमोशन वीडियो को 3 लाख 37 हजार सात सौ आठ लोगों ने देखा था। वहीं कोमोलिका के वीडियो को 1 करोड़ 34 लाख 167 हजार लोग देख चुके हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ok announcing the new Anurag and Prerna ...it’s  me n @iamsrk 🤩🤩🤩🤩🤩🤩🤩🤩kidding announcing the new date #KasautiiZindagiiKay releases on 25 th September  #mugshot #love #forevers JAI MATA DI

A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Bihar ka bewagpan aur bengal ki adaa .... welcome @realhinakhan  as KOMOLIKA 💋💋💋❤️🙏🏼🙏🏼🙏🏼💖👍🏼

A post shared by Ek❤️kzk N Lailamajnu (@ektaravikapoor) on


विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan Entry video as Komolika in Kasautii Zindagii Kay 2 breaks Shahrukh Khan record
komolika

हिना खान ने सीरियल में आते ही शाहरुख खान के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस वीडियो में कोमोलिका अपनी गाड़ी से जब बीच बाजार उतरती है तो वहां मौजूद लोग उनके अंदाज को देखकर खो जाते हैं। इसी बीच जब कोमोलिका की नजर अनुराग पर पड़ती है, वह तुरंत उसके पास जाती है। कोमोलिका को अचानक अपने पास देखकर अनुराग और प्रेरणा भी एक बार चौंक जाते है। प्रोमो देखकर तो यही कहा जा सकता है कि कोमोलिका की एंट्री के बाद शो की टीआरपी में चार चांद लगने वाले हैं।

विज्ञापन
Hina Khan Entry video as Komolika in Kasautii Zindagii Kay 2 breaks Shahrukh Khan record
Komolika

हिना के लुक की बात करें तो इस लुक में हिना वाकई बेहद कातिलाना नजर आ रही हैं। कोमोलिका के लुक में हिना खान एक दम अलग लग रही हैं। बड़े बड़े झुमके, नथ और गले में लंबी सी डिजाइनर माला हिना खान के कोमोलिका लुक को काफी इंप्रेसिव बना रही है। शो में पिछले कुछ हफ्तों से ऐसे कई ट्विस्ट दिखाए गए जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर एरिका और पार्थ की जमकर तारीफ भी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed