फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान की जगह अब यह एक्ट्रेस निभाएगी कोमोलिका का रोल, छोड़ा पहला सीरियल

Sun, 10 Mar 2019 05:45 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 10 Mar 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
hina khan replaces alisha panwar for komolika role in kasauti zindagi key
television

टीवी क्वीन एकता कपूर का शो कसौटी जिंदगी के इन दिनों टीआरपी की रेस में आगे चल रहा है। शो में मौजूद सभी किरदार अपना काम बखूबी निभा रहे हैं। शो में प्रेरणा , अनुराग के अलावा कोमोलिका के किरदार पर भी दर्शकों की नजर रहती है। खबर है कि हिना खान की जगह अब एकता कपूर को कोमोलिका के किरदार के लिए नई अभिनेत्री मिल चुकी है। ये कोई और नहीं बल्कि टीवी के फेमस शो इश्क में मरजावां में आरोही का रोल करने वाली एक्ट्रेस अलीशा पंवार हैं।


 
hina khan replaces alisha panwar for komolika role in kasauti zindagi key
- फोटो : फाइल फोटो

खबरों के अनुसार एकता कपूर कोमोलिका के किरदार के लिए अनीता हसनंदानी और क्रिस्टल डिसूजा के नामों पर विचार किया जा रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि अलीशा इस रोल के लिए फिट बैठ रही हैं। अलीशा अपने ग्रे शेड्स रोल के लिए जानी जाती हैं। खबर है कि उन्होंने टीवी सीरियल इश्क में मरजावा को बाय-बाय कह दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अलीशा को अगर यह रोल मिला तो वह यकीनन इसे अपनाएगीं। 


hina khan replaces alisha panwar for komolika role in kasauti zindagi key
Hina Khan - फोटो : instagram

अलीशा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव नजर आती हैं। इसके चलते अलीशा फैन्स के लिए अपनी नई-नई तस्वीरें भी साझा करती हैं। वहीं, हिना खान भी अपने नए-नए लुक को लेकर हमेशा में चर्चा में बनी रहती हैं। हिना अपने ड्रेसिंग सेंस से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हिना खान इंस्टाग्राम अकाउंट पर कभी अपनी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलती हैं। 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan replaces alisha panwar for komolika role in kasauti zindagi key
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

हिना खान सीरीयल कसौटी जिंदगी को छोड़ देंगी इसकी खबर पहले से आ रही थी। इससे पहले उन्होंने इस संदर्भ में कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किए थे। माना जा रहा था कि हिना खान मार्च में शो से किनारा कर लेंगी। वहीं, यह भी अटकलें लगाई जा रही थी कि हिना खान बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं जिसके कारण वह इस शो को बीच में ही छोड़ रही हैं।

विज्ञापन
hina khan replaces alisha panwar for komolika role in kasauti zindagi key
Hina khan

हिना खान ने खुद भी इसका खुलासा करते हुए कहा था कि वह इस शो को मार्च में अलविदा कह देंगी। वो ऐसा इसलिए कर रही हैं क्योंकि मार्च में उनके पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। वहीं, अब यह भी माना जा रहा है कि हिना खान अप्रैल महीने में ही इस शो में वापसी करेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed