फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान ने किया बड़ा खुलासा, बॉलीवुड में टीवी कलाकारों के साथ होता है भेदभाव

Fri, 07 Feb 2020 02:18 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 07 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hina Khan reveal about discrimination in bollywood with tv film industry actors
hina khan - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे के सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री हिना खान जल्द बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म का नाम हैक्ड है। हिना खान इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के बीच के अंदर को लेकर बड़ी बात बोली है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। 

Hina Khan reveal about discrimination in bollywood with tv film industry actors
Hina Khan film Hacked look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

दरअसल हिना खान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि टीवी इंडस्ट्री की अभिनेत्री होने के कारण बॉलीवुड में उन्हें काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा है। हिना खान ने कहा कि छोटे पर्दे की अभिनेत्री होने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में क्लास सिस्टम को झेलना पड़ा है। कई बड़े प्रोडक्शन बैनर्स और बड़े डिजाइनर्स उनके साथ इसलिए काम नहीं करते थे क्योंकि उनका बैकग्राउंड टीवी इंडस्ट्री से है।

Hina Khan reveal about discrimination in bollywood with tv film industry actors
hina khan - फोटो : अमर उजाला

हिना खान ने इस बात का भी खुलासा किया है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग टीवी के कलाकारों को खास तवज्जो और मौके नहीं देते हैं जबकि कई टीवी सितारे काफी टैलेंटेड होते हैं। अपनी फिल्म पर बात करते हुए हिना खान ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म से उनकी लोकप्रियता कितनी बढ़ेगी, क्योंकि दर्शकों के बीच नोटिस होना काफी मुश्किल काम है। इसके साथ ही हिना खान ने कहा है कि टीवी की अभिनेत्री होने की इमेज भी उनके लिए कुछ मामलों में नेगेटिव साबित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hina Khan reveal about discrimination in bollywood with tv film industry actors
Hina Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

हिना खान के अनुसार लोग उन्हें कहते हैं कि तुम टीवी अभिनेत्री हो, तुम इस किरदार को ठीक से नहीं निभा पाओगी। गौरतलब है कि हिना खान टीवी इंडस्ट्री का काफी मशहूर नाम है। उन्होंने छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। हिना खान टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से घर-घर में पहचानी जाने लगी थीं। इसके बाद वह छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में नजर आईं। 

विज्ञापन
Hina Khan reveal about discrimination in bollywood with tv film industry actors
Hina Khan and Salman Khan - फोटो : twitter

कई टीवी सीरियल्स के अलाना हिना खान सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 का हिस्सा रह चुकी हैं। हिना खान सीजन 11 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट थीं। सीजन 11 में उनके साथ विकास गुप्ता भी थे। हिना खान बिग बॉस 13 में बतौर मेहमान कई बार नजर आ चुकी हैं। उन्होंने शो में पहुंचकर सभी कंटेस्टेंट्स को टास्क भी करवाए हैं। 

पढ़ें: Bigg Boss 13: हिना खान ने सलमान के शो को बताया क्रेजी,कहा- धक्कामुक्की और गाली की आजादी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed