{"_id":"5c7cdfb7bdec222ee07389c4","slug":"hiten-tejwani-birthday-special-know-his-love-story-with-gauri-pradhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस से प्यार कर बैठे थे शादीशुदा हितेन तेजवानी, तलाक के 3 साल बाद लिए सात फेरे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इस एक्ट्रेस से प्यार कर बैठे थे शादीशुदा हितेन तेजवानी, तलाक के 3 साल बाद लिए सात फेरे
टीवी एक्टर और बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट रहे हितेन तेजवानी 45 साल के हो गए हैं। हितेन ने छोटे पर्दे पर एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कुटुम्ब से पहचान मिली। बिग बॉस से हितेन का एक अलग रूप में दर्शकों के सामने आए। वो घर में जितने भी समय रहे एक सुलझे हुए इंसान की तरह हालात को संभालते हुए दिखते थे। 5 मार्च 1974 को महाराष्ट्र में जन्मे हितेन के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
Hiten Tejwani
- फोटो : file photo
हितेन ने टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान से शादी की है। हितेन और गौरी की लव स्टोरी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर लव स्टोरी में से एक है। दरअसल बचपन से ही हितेन को एक्टिंग में रुचि थी। कॉलेज के दिनों में उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। साथ ही वो एड फिल्में भी करते थे। साल 1999 में हितेन एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए बैंगलोर जा रहे थे। तभी एयरपोर्ट पर उनकी मुलाकात गौरी प्रधान से हुई।
3 of 5
Hiten Tejwani
- फोटो : file photo
पहली मुलाकात में ही हितेन को गौरी की सादगी भा गई हालांकि सेट पर गौरी बेहद गंभीर रहती थीं जिस वजह से उन्होंने कभी बात करने की हिम्मत नहीं की। एड फिल्मों की शूटिंग खत्म करके दोनों अपने-अपने काम पर वापस लौट गए। करीब 6 महीने तक हितेन और गौरी ने बात नहीं की। एड फिल्म के बाद दोनों की मुलाकात सीरियल कुटुम्ब में हुई। दरअसल, एड फिल्म के बाद गौरी और हितेन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। टीवी क्वीन हितेन की नजर उन पर पड़ी और कुटुम्ब के लिए साइन कर लिया। शुरुआत में गौरी को हितेन बिल्कुल पसंद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hiten Tejwani
- फोटो : file photo
दर्शकों ने कुटुम्ब में दोनों की जोड़ी को इतना पसंद किया कि इसके बाद एकता ने अपने कई सीरियल में हितेन और गौरी को कास्ट किया। इनमें घर एक मंदिर और क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल शामिल था। लगातार काम करने के दौरान दोनों का अट्रैक्शन भी बढ़ने लगा और एक दूसरे को पसंद करने लगे। कई साल तक हितेन और गौरी ने एक दूसरे को डेट किया और बात शादी तक पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 5
Hiten Tejwani
- फोटो : file photo
एक दिन मौका देखकर हितेन ने गौरी को प्रपोज कर दिया। कम ही लोगों को पता था कि हितेन पहले से शादीशुदा थे हालांकि उन्होंने गौरी से ये बात छुपाई नहीं। एक इंटरव्यू में हितेन ने खुलासा किया था कि घरवालों के दबाव में उन्हें जबरन शादी करनी पड़ी थी। साल 2001 में उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। तीन साल बाद 2004 में हितेन और गौरी ने सात फेरे लिए। साल 2009 में गौरी ने जुड़वा बच्चों नेवान और कात्या को जन्म दिया। आज ये कपल एक खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।