नवजोत सिंह सिद्धू लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पुलवामा हमले के बाद उन्होंने एक बयान दिया था, इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। उस बयान के बाद से वो 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर नहीं आए। बताया गया कि उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बीते रविवार खबर आई कि सिद्धू फिर से कपिल के शो में वापसी कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले ही सिद्धू ने एक बार फिर ऐसा बयान दे दिया है जिससे उनकी किरकिरी हो सकती है। इस बार उन्होंने वायु सेना की एयर स्ट्राइक पर ही सवाल उठा दिए हैं।
बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सिद्धू ने दागे सवाल, पूछा- आतंकी मारने गए थे या पेड़ उखाड़ने?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर स्ट्राइक को लेकर अब सियासत तेज हो चुकी है। पक्ष-विपक्ष लगातार इस बात को लेकर बहस कर रहा है। चुनावी मंचों से हमले किए जा रहे हैं। कई विपक्षी नेता पहले ही एयर स्ट्राइक के सबूत मांग चुके हैं, अब इस लिस्ट में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम जुड़ गया है। सिद्धू ने पूछा है कि वहां 300 आतंकी मारे गए हैं या नहीं? क्या सिर्फ पेड़ उखाड़ने ही गए थे?
नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करते हुए लिखा, '300 आतंकी मारे गए 'हां या नहीं', वहां आतंकी मारने गए थे या फिर पेड़ उखाड़ने गए थे, क्या ये सिर्फ एक चुनावी नौटंकी थी। सेना का राजनीतिकरण करना बंद करिए, जितना देश पवित्र है उतनी ही सेना भी पवित्र है। ऊंची दुकान, फीका पकवान।
300 terrorist dead, Yes or No?
What was the purpose then? Were you uprooting terrorist or trees? Was it an election gimmick?
Deceit possesses our land in guise of fighting a foreign enemy.
Stop politicising the army, it is as sacred as the state.
ऊंची दुकान फीका पकवान| pic.twitter.com/HiPILADIuW
इससे पहले सिद्धू ने एक वीडियो भी ट्वीट किया। इसमें बालाकोट के कुछ स्थानीय निवासी कह रहे हैं कि वहां कुछ भी नहीं हुआ है। इस वीडियो के साथ सिद्धू ने कैप्शन में लिखा- क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे, नकली चेहरा सामने आए असली सूरत छुपी रहे।
Skimmed milk masquerades as cream, things are seldom as they seem.
क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे, नकली चेहरा सामने आए असली सूरत छुपी रहे| pic.twitter.com/CJUnpXe2p0
पुलवामा हमले के बाद सिद्धू ने कहा था आतंकी हमले को लेकर किसी देश को पूरी तरह से टारगेट नहीं कर सकते हैं। इस बयान के बाद वो ट्रोल हो गए थे। लोगों ने उन्हें 'द कपिल शर्मा शो' हटाने की मुहिम छेड़ दी थी।