{"_id":"622199050be7ca0e31386fe0","slug":"hunarbazz-hema-malini-did-a-romantic-dance-with-mithun-chakraborty-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hunarbazz: हेमा मालिनी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ दोनों का वीडियो","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Hunarbazz: हेमा मालिनी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ किया रोमांटिक डांस, वायरल हुआ दोनों का वीडियो
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हुनरबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'हुनरबाज' कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो है, जो इन दिनों फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। इस रियलिटी शो को करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज कर रहे हैं। वहीं, अब इस वीकेंड पर इस रियलिटी शो में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी बतौर गेस्ट आने वाली हैं। शो में आकर हेमा मालिनी सभी के साथ खूब मस्ती करनी वाली हैं। इतना ही नहीं, वह और मिथुन चक्रवर्ती एक-दूसरे के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आएंगे, जिससे वहां मौजूद सभी को 80-90 के दशक की याद आ जाएगी।
2 of 5
हुनरबाज
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कलर्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें हेमा मालिनी शो में एंट्री लेती हुई दिख रही हैं। तो दूसरी तरफ, मिथुन चक्रवर्ती हेमा मालिनी को देखकर थोड़ा डांस करने लगते हैं। मिथुन चक्रवर्ती का ये अंदाज देखकर हेमा मालिनी के चेहरे पर भी मुस्कुराहट आ जाती है।
3 of 5
हेमा मालिनी, मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि हेमा मालिनी जब शो में एंट्री लेती हैं तो सेट पर 'ड्रीम गर्ल' गाना शुरू हो जाता है। इसके बाद हेमा मालिनी और मिथुन चक्रवर्ती साथ में डांस करते हैं। दोनों का ये डांस सबको 80-90 के दशक की याद दिला देता है, जब दोनों फिल्मों में एक साथ नजर आया करते थे। वीडियो में आगे ये भी देखा जा सकता है कि उन्हें यूं डांस करता देख वहां मौजूद सभी लोग काफी खुश होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का डोज होगा डबल क्योंकि मंच पर आई हैं हेमा मालिनी। द ड्रीम गर्ल। देखिए। हुनरबाज देश की शान। रात 9 बजे।' वहीं, वीडियो को देखने के बाद दर्शक भी काफी खुश हो गए हैं। अब शो के दर्शक इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हेमा मालिनी और मिथुन चक्रवर्ती दोनों ही बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हेमा और मिथुन ने एक साथ भी कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें अंधी तुफान और तकदीर जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, अब हेमा मालिनी राजनीति में सक्रिय हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।