फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब 90 वर्षीय शख्स ने पकड़े थे 'श्रीराम' और 'युधिष्ठिर' के पैर, कहा था- 'अब मैं चैन से मर सकूंगा'

Mon, 30 Mar 2020 04:28 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 30 Mar 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
Incident of Ramanand sagar Ramayan Ram Arun govil BR chopra mahabharat Yudhishthira Gajendra Chauhan
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) और अरुण गोविल (राम) - फोटो : सोशल मीडिया

बीआर चोपड़ा की महाभारत का एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारण किया जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे पोस्ट देखने को मिल रहा है, जिनमें दर्शक न सिर्फ महाभारत का लॉकडाउन के बीच लोग आनंद उठा रहे हैं बल्कि साथ ही साथ अपने पुराने दिनों को भी याद कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान के बारे में कुछ किस्से। वैसे बता दें कि गजेंद्र के इन किस्सों का महाभारत से सीधा संबंध है।

Incident of Ramanand sagar Ramayan Ram Arun govil BR chopra mahabharat Yudhishthira Gajendra Chauhan
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) - फोटो : सोशल मीडिया

महाभारत में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने महाभारत की सफलता को याद करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि हमें उस दौरान बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक ने खाने पर आमंत्रित किया। ऐसे में एक किस्से को याद करते हुए गजेंद्र ने कहा था, 'एक बार मेरे घर की घंटी बजी। मैंने दरवाजा खोला तो एक सज्जन बाहर खड़े थे और रो रहे थे। उन्होंने कहा कि वो कोलकाता से आए हैं और उनके पिता बहुत बीमार हैं। वह एंबुलेंस में मेरे घर के बाहर ही थे।'

Incident of Ramanand sagar Ramayan Ram Arun govil BR chopra mahabharat Yudhishthira Gajendra Chauhan
गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर) - फोटो : सोशल मीडिया

गजेंद्र ने आगे कहा, 'उन सज्जन ने मुझसे उनके पिता के सिर पर हाथ रखने की गुजारिश की ताकि वो ठीक हो जाएं। या ठीक ना भी हो पाएं तो उन्हें संतोष रहेगा कि मरने से पहले धर्मराज युधिष्ठिर ने उन्हें स्पर्श किया। मुझे यह बात बड़ी अजीब लगी और थोड़ी झिझक भी हुई लेकिन उनके बार-बार कहने पर मैं मान गया। मैं उनके पिता से मिला और उनके सिर पर हाथ रखा। किस्मत देखिए, कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद वह बिलकुल ठीक भी हो गए और बार-बार मेरा अहसान माना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Incident of Ramanand sagar Ramayan Ram Arun govil BR chopra mahabharat Yudhishthira Gajendra Chauhan
महाभारत और रामायण के दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही बीबीसी से बातचीत के दौरान गजेंद्र ने एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया था, 'एक बार मैं और अरुण गोविल (जिन्होंने रामायण में राम का किरदार निभाया था) चंडीगढ़ एयरपोर्ट में मिले। हम बात कर रहे थे कि हमें अपने पैर के पास कुछ महसूस हुआ। हमने नीचे देखा कि करीब 90 वर्ष के एक बुजुर्ग अपना एक हाथ मेरे पैरों पर और दूसरा हाथ अरुण गोविल के पैरों पर रखे हुए हैं।'

विज्ञापन
Incident of Ramanand sagar Ramayan Ram Arun govil BR chopra mahabharat Yudhishthira Gajendra Chauhan
mahabharat - फोटो : सोशल मीडिया
गजेंद्र कहते हैं, ' ऐसे देखकर हम चौंक गए। हमने उन्हें उठाया और कहा कि यह आप क्या कर रहे हैं, तो वो बोले, "जिंदगी में पहली बार श्रीराम और धर्मराज युधिष्ठिर को साथ देख रहा हूं। अब मैं चैन से मर सकूंगा।' गौरतलब है कि दूरदर्शन पर सुबह और रात को नौ बजे रामायण, जबकि दोपहर 12 बजे और शाम को सात बजे महाभारत प्रसारित किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed