फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: हकीकत में महाभारत के दुर्योधन से नफरत करने लगे थे लोग, भोजन के लिए घर बुलाकर नहीं परोसते थे खाना

Tue, 31 Mar 2020 10:33 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 31 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
incidents of Duryodhan played by Puneet Issar in BR Chopra Mahabharat telecast on Doordarshan
पुनीत इस्सर (दुर्योधन) - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर इस वक्त 80 और 90 के दशक जैसा माहौल फिर से बना हुआ है। रामायण, महाभारत, सर्कस और ब्योमकेश बक्शी की शुरुआत जहां टीवी पर दोबारा हो चुकी है तो वहीं शक्तिमान और चाणक्य भी जल्दी ही दस्तक देने वाले हैं। इन कार्यक्रमों को देखते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी पुरानी यादें ताजा कर रहे हैं, वहीं अमर उजाला भी अपने पाठकों को इन कार्यक्रमों से जुड़े कई किस्से बता रहा है। आज की इस स्पेशल रिपोर्ट में बात करते हैं 'महाभारत' के 'दुर्योधन' से जुड़े कुछ किस्सों की।

incidents of Duryodhan played by Puneet Issar in BR Chopra Mahabharat telecast on Doordarshan
बीआर चोपड़ा की महाभारत का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

बीआर चोपड़ा की महाभारत में अभिनेता पुनीत इस्सर ने दुर्योधन का किरदार निभाया था। इस बारे में बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में पुनीत इस्सर ने कहा था, "मैं अपने आपको बेहद सौभाग्यशाली समझता हूं कि ऐसी महान कृति में काम करने का मौका मिला। वो संस्कृत में कहते हैं 'ना भूतो ना भविष्यति।' ये धारावाहिक भी ऐसे ही हैं।"

incidents of Duryodhan played by Puneet Issar in BR Chopra Mahabharat telecast on Doordarshan
पुनीत इस्सर और महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू में पुनीत इस्सर ने आगे कहा था, "मैं आज जो हूं इसी सीरियल की वजह से हूं। इसके पहले मुझे फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलते थे लेकिन महाभारत ने सारी कहानी बदल दी। मेरा अस्तित्व दुर्योधन की वजह से ही है।" पुनीत ने इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म कुली का भी जिक्र किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
incidents of Duryodhan played by Puneet Issar in BR Chopra Mahabharat telecast on Doordarshan
coolie film

पुनीत इस्सर ने कहा था, "साल 1982 में 'कुली' फिल्म की दुर्घटना किसे याद नहीं, जब मेरे साथ एक एक्शन दृश्य करते वक्त सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को चोट लग गई थी। उसके बाद के कुछ साल मेरे लिए बड़े संघर्ष वाले थे। लेकिन 'महाभारत' ने मानो सब कुछ बदलकर रख दिया। इसके बाद मुझे फिल्मों में बड़े रोल मिलने लगे। मुख्य खलनायक की भूमिका मिलने लगी।"

विज्ञापन
incidents of Duryodhan played by Puneet Issar in BR Chopra Mahabharat telecast on Doordarshan
महाभारत का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू में पुनीत इस्सर ने महाभारत के वक्त का एक किस्सा भी सुनाया था। पुनीत ने कहा था, "महाभारत के क्लाईमेक्स की शूटिंग जयपुर में चल रही थी। लोग दूर से शूटिंग देख रहे थे। कोई मेरे पास आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। एक बुजुर्ग महिला काफी देर बाद हिम्मत जुटाकर मेरे पास आई और बोली, 'राजा जी, अब गुस्सा थूक भी दो, दे दो ना पांडवों को पांच गांव'।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed