फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बेस्ट ड्रामेबाज' दीपाली से लेकर 'बिग बॉस' की TRP तक, TV की ये 5 खबरें रहीं सुर्खियों में

Tue, 09 Oct 2018 04:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
India Best Dramebaaz winner Dipali Borkar to Kapil Sharma wedding top 5 Television news
bigg boss

'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।




 

India Best Dramebaaz winner Dipali Borkar to Kapil Sharma wedding top 5 Television news
Dipali Borkar

'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की विनर को मिली बड़ी फिल्म
'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' शो 10 वर्षीय दीपाली बोरकर ने अपने नाम किया। उन्हें एक ट्रॉफी और 5 लाख रुपए दिए गए। दीपाली इससे पहले साल 2016 में 'सुपर डांसर' जीत चुकी हैं। 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की विनर के नाम का ऐलान होते ही दीपाली को एक बड़ा ऑफर भी मिल गया है। मंच से डायरेक्टर ओमंग कुमार ने ऐलान किया कि वो अपनी आने वाली फिल्म में दीपाली बोरकर को साइन करेंगे।

 

India Best Dramebaaz winner Dipali Borkar to Kapil Sharma wedding top 5 Television news
kapil sharma

टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं कपिल शर्मा, जल्द करेंगे शादी
कपिल शर्मा जल्द ही टेलीविजन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर दी। कपिल ट्वीट किया - 'जल्द वापस आ रहा हूं। 'द कपिल शर्मा' शो लेकर आपके लिए सिर्फ सोनी टीवी पर। कपिल ने जैसे ही इस बात का जानकारी दी सोशल मीडिया पर रिएक्शन की मानों बाढ़ ही आ गई।' इसी के साथ कपिल के फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतराथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं।
 





 

विज्ञापन
विज्ञापन
India Best Dramebaaz winner Dipali Borkar to Kapil Sharma wedding top 5 Television news
Star Parivaar Awards 2018

'स्टार परिवार अवॉर्ड' में 2 सीरियल पड़े सब पर पड़े भारी
अवॉर्ड नाइट में सबसे ज्यादा अवॉर्ड 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल को मिले। इस सीरियल ने 4 कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया। फेवरेट जोड़ी कार्तिक-नायरा, फेवरेट पति- कार्तिक, फेवरेट पत्नी- नायरा, फेवरेट बेटा- कार्तिक और फेवरेट बेटी का अवॉर्ड भी नायरा ने अपने नाम किया। इसके साथ ही 'इश्कबाज' सीरियल डिजिटल कैटेगरी के कई अवॉर्ड अपने नाम किए।

विज्ञापन
India Best Dramebaaz winner Dipali Borkar to Kapil Sharma wedding top 5 Television news
salman khan

TRP की दौड़ में धड़ाम से गिरा 'बिग बॉस 12'
'बिग बॉस' के मेकर्स शो को मजेदार बनाने के लिए अनूप और जसलीन की जोड़ी लेकर आए लेकिन ऐसा लग रहा है दर्शकों को पर्दे पर उनका रोमांस जम नहीं रहा है। तभी तो तीसरे हफ्ते आकर 'बिग बॉस 12' टीवी की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हो गया है। दर्शकों को बिग बॉस 12 में कंटेस्टेंट की लड़ाई से ज्यादा अनुराग और प्रेरणा की लव स्टोरी 'कहानी जिंदगी की 2' में ज्यादा इंटरेस्ट है। लंबे इंतजार के बाद जब ये शो शुरू हुआ तो दर्शकों ने भी इसे खूब प्यार दिया और पहले ही हफ्ते टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed