{"_id":"5bbc8413867a55286117fcd9","slug":"surbhi-rana-get-physical-in-bigg-boss-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: घर में सबसे बड़ी लड़ाकू कंटेस्टेंट निकलीं सुरभि राणा, अब शुरू कर दी हाथापाई","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: घर में सबसे बड़ी लड़ाकू कंटेस्टेंट निकलीं सुरभि राणा, अब शुरू कर दी हाथापाई
Tue, 09 Oct 2018 04:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 के घर में जब से पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट सुरभि राणा पहुंची हैं तब से घर का माहौल ही पलट गया है। सुरभि ने घर में आते ही अपने इरादे साफ कर दिये हैं कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं। यही कारण है कि वह कल घर में हुए चोर-सिपाही टास्क में बहुत आक्रामक नजर आईं। वे इस टास्क में करणवीर बोहरा और सृष्टि रोडे से भिड़ती नजर आईं।
2 of 5
surbhi Rana
बता दें कि इससे पहले काल कोठरी की सजा के दौरान भी सुरभि ने बड़ा हल्ला मचाया था बता दें कि पिछले हफ्ते श्रीसंथ, नेहा और करणवीर जेल में थें। करणवीर और श्रीसंथ घरवालों से कह रहे थे कि कैप्टन से बहुत बड़ी गलती हुई है लेकिन दोनों कैप्टन को इस बात का पता भी नहीं है। तभी श्रीसंथ ने कहा था कि अगर काल कोठरी की सजा का कोई असली हकदार है तो वह रोमिल और सुरभि हैं।
3 of 5
bigg boss jail
करणवीर और श्रीसंथ के कहने पर रोमिल 'बिग बॉस' से अपनी गलती की बात की तभी करणवीर उन्हें बीच में रोकते हुए कहा था आपने एक मासूम इंसान को बिना वजह काल कोठरी में डाला है। वहीं श्रीसंथ कहा था कि आपने जो भी किया है वह बहुत बड़ी गलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
इसके बाद श्रीसंथ का रोमिल और सुरभि से जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। श्रीसंथ रोमिल को तुरंत कालकोठरी का दरवाजा खोलने को कहते हैं। गुस्से में तिलमिलाए श्रीसंथ अपने आपको माइक उतारकर बाथरूम में बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
आखिर में आपको बता दें कि कालकोठरी की सजा काटकर आए नेहा, श्रीसंथ और करणवीर इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, पिछले हफ्ते घरवालों की नजर में बेघर दिखाई दे रहे अनूप जलोटा सीक्रेट रूम में से घर का पूरा हाल ले रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।