सब्सक्राइब करें

केबीसी 10: 20 साल से पिता किताबों के जरिए शो में आने की कर रहे थे कोशिश, अब जाकर बेटे को मिला मौका

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 09 Oct 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
KBC 10 after 20 years Abhishek Sharma completed his father dream to part of Amitabh Bachchan show
Kaun Banega Crorepati

'कौन बनेगा करोड़पति' की हॉट सीट पर बैठे हर शख्स की कहानी एक दूसरे से एकदम अलग होती है। कभी किसी कंटेस्टेंट की कहानी आंखों में आंसू ला देती है तो कभी गर्व से सीना चौड़ा कर देती है। सोमवार को 'केबीसी 10' के टेलीकास्ट हुए एपिसोड में एक ऐसा शख्स अमिताभ बच्चन का मेहमान बने जिसने  20 साल बाद अपने पापा का सपना पूरा किया।

Trending Videos
KBC 10 after 20 years Abhishek Sharma completed his father dream to part of Amitabh Bachchan show
Abhishek Sharma

अभिषेक 'कौन बनेगा करोड़पति' के रोलओवर कंटेस्टेंट हैं यानी कि वह मंगलवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में आगे का खेल खेलेंगे। अभिषेक शर्मा भोपाल के रहने वाले हैं। उन्होंने शो के दौरान अमिताभ बच्चन से ऐसी बात कही जिसे जानकर बिग बी भी हैरान रह गए। अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनके पिता 'कौन बनेगा करोड़पति' में आने के लिए पिछले 20 साल से कोशिश कर रहे थे लेकिन अब मुझे यह मौका मिला। अभिषेक ने यह भी बताया कि पिता किताबों को पढ़कर शो में आने की तैयारी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 10 after 20 years Abhishek Sharma completed his father dream to part of Amitabh Bachchan show
Abhishek Sharma

इसके साथ ही अभिषेक ने कहा कि वह भी बीते 6 साल से शो में हिस्सा लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब जाकर यह सपना पूरा हुआ। इसके साथ ही अभिषेक ने लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि बाजार में केबीसी शो में हिस्सा दिलाने के लिए कई सारी किताबे हैं इसलिए उनसे सावधान रहें।

 

KBC 10 after 20 years Abhishek Sharma completed his father dream to part of Amitabh Bachchan show
Abhishek Sharma

शो के दौरान अमिताभ बच्चन अभिषेक वर्मा से काफी प्रभावित दिखे। दरअसल, अभिषेक सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वह स्कूल से लेकर कॉलेज तक वाद-विवाद प्रतियोगिता में कुल 40 मेडल और शील्ड जीत चुके हैं। अभिषेक कुछ ही प्रश्नों का जवाब दे पाए थे कि तब तक शो की समय अवधि पूरी होने की वजह से आगे का खेल मंगलवार को खेलेंगे।

विज्ञापन
KBC 10 after 20 years Abhishek Sharma completed his father dream to part of Amitabh Bachchan show
hiren

अभिषेक वर्मा से पहले हॉट सीट पर हिरेन रंजनबेन मेहता आए थे। यह मुख्य रूप से गुजरात के रहने वाले थे 'कौन बनेगा करोड़पति' के दौरान 25 लाख रुपए जीते। शो के दौरान हिरेन ने अमिताभ बच्चन को एक तोहफा भी दिया। हिरने अमिताभ की पोती आराध्या के जन्म के तारीख वाला नोट लेकर आए थे जिसे उन्होंने बिग बी को दिया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed