'बिग बॉस' के 'वीकेंड का वार' में जो धमाका हुआ है उसकी गूंज आने वाले एपिसोड में देखने को मिल सकती है। इस बार कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ और अनूप जलोटा को सीक्रेट रूम भेज दिया गया है। अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाते ही जसलीन का एक ऐसा सच सामने आया है जिसे शायद अब तक खुद अनूप जलोटा भी नहीं जानते होंगे।
अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम जाते ही जसलीन की सामने आई असलियत, तो क्या इस वजह से किया प्यार का दिखावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने जैसे ही घर वालों से यह कहा कि अनूप जलोटा और जसलीन में से कोई एक घर में रह सकता है तो अनूप जलोटा ने खुद के जाने का फैसला ले लिया। इस बीच जसलीन ने उनसे एक बार भी नहीं कहा कि आप मत जाइए मैं चली जाऊंगी। यह बात उस वक्त सलमान को भी अखरी और बाकी घरवालों को भी।
अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम में जाते ही रोमिल और दीपक आपस में बात करते हैं। इस बीच दीपक रोमिल से कहते हैं - 'एक बात मुझे बहुत बुरी लगी की जसलीन ने अनूप जलोटा जी को एक बार भी रुकने के लिए नहीं कहा।' तभी दीपक कहते हैं - 'जसलीन ने तुमसे पूछा था ना लिव-इन में रहकर क्या प्रॉपर्टी में हक मिल सकता है।' तभी रोमिल कहते हैं - 'मैं बात समझ गया था। जसलीन नॉमिनेशन से पहले अपने आप को घर में रहकर लोगों की नजरों में लाना चाह रही थीं।'
रोमिल दीपक से कहते हैं - 'वह यही चाहती थीं कि हम लोग इस मुद्दे पर बात करें। यह मुद्दा काफी गरमा सकता है, इसलिए इस मुद्दे को यही खत्म कर।' आपको बता दें, अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम जाते ही जसलीन घरवालों से काफी घुलमिल रही हैं। यहां तक कि उनकी करीबी शिवाशीष के साथ देखी जा रही हैं। 'वीकेंड का वार' में सोमवार को आने वाले एपिसोड का प्रोमो दिखाया गया था जिसमें वह शिवाशीष के साथ ज्यादातर समय बिताती हुई दिखाई दे रही थीं।
इस वीडियो में दिखाया गया था कि अनूप जलोटा सीक्रेट रूम से जसलीन पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। यहां तक कि वह यह भी कहते हुए दिखाई दिए कि 'जसलीन क्या तुम्हें मेरे जाने से कोई स्ट्रेस नहीं हो रहा?' अनूप जलोटा के सीक्रेट रूम से वापस आने के बाद घर में बवाल मचना तय है। यहां तक कि अनूप और जसलीन के रिश्ते की सच्चाई भी सामने आ सकती है।