{"_id":"5bbad442867a55685b6d33b8","slug":"india-best-dramebaaz-2018-finale-won-dipali-borkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की विनर बनीं 10 साल की ये कंटेस्टेंट, शो जीतते ही हाथ लगी बड़ी फिल्म","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की विनर बनीं 10 साल की ये कंटेस्टेंट, शो जीतते ही हाथ लगी बड़ी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dipali borkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' का फिनाले रविवार रात को प्रसारित किया गया। इस दौरान 'नमस्ते इंग्लैंड' की स्टारकास्ट अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा पहुंचे। साथ ही एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'अंधाधुन' के प्रमोशन के लिए फिनाले में आए। इस शो के जज विवेक ओबेरॉय, हुमा कुरैशी और डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं।
2 of 5
india best dramebaaz
टॉप 3 में अनीश राईलकर, हर्षराज लकी और दीपाली बोरकर पहुंचे थे। शो होस्ट कर रहे शांतनु माहेश्वरी ने तीनों जजों को मंच पर बुलाया और विनर के नाम की घोषणा की। पुणे की रहने वाली 10 वर्षीय दीपाली बोरकर ने इस शो को अपने नाम किया। उन्हें एक ट्रॉफी और 5 लाख रुपये दिए गए। वहीं अनीश दूसरे नंबर पर और हर्षराज तीसरे नंबर पर रहे।
3 of 5
dipali borkar
दीपाली इससे पहले साल 2016 में 'सुपर डांसर' जीत चुकी हैं। अपनी डांस की कला से दीपाली ने सबको इम्प्रेस कर दिया और खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। इसके अलावा दीपाली ने सोनी टीवी पर आने वाले शो 'पेशवा बाजीराव' में काशीबाई के बचपन का रोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
india best dramebaaz
'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' की विनर के नाम का ऐलान होते ही दीपाली को एक बड़ा ऑफर भी मिल गया है। मंच से डायरेक्टर ओमंग कुमार ने ऐलान किया कि वो अपनी आने वाली फिल्म में दीपाली बोरकर को साइन करेंगे। शो जीतने के बाद एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दीपाली ने कहा कि 'मैं माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हूं। जब भी मुझे समय मिलता है मैं उनकी फिल्में देखना पसंद करती हूं। मैं बड़ी होकर उनके जैसा बनना चाहती हूं।' गौरतलब है कि ओमंग कुमार ने 'मैरी कॉम' और 'सरबजीत' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
5 of 5
sonali bendre
शो के जज की बात करें तो हुमा कुरैशी की जगह पहले सोनाली बेंद्रे थीं। कैंसर के इलाज के लिए उन्हें न्यूयॉर्क जाना पड़ा। हाल ही में सोनाली ने एक वीडियो मैसेज भेजा था। उन्होंने कहा था कि 'आईबीडी की पूरी टीम को हैलो, मैं सभी को बहुत मिस कर रही हूं। शो में सभी बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करते देखकर बहुत खुश हूं। शो के जज विवेक ओबेरॉय और हुमा कुरैशी सभी को ढेर सारा प्यार, काश मैं आप सबके साथ होती। सभी बच्चे मुझे प्यारे-प्यारे मैसेज भेज रहे हैं, जिन्हें पढ़कर मैं इमोशनल हो जाती हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।