सब्सक्राइब करें

जल्द टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं कपिल शर्मा, भारती और राहत इंदौरी ने खास अंदाज में किया स्वागत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 08 Oct 2018 09:05 AM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma coming back on Tv Bharti Singh and poet Rahat Indori wecome him in unique way
Kapil Sharma

कपिल शर्मा को न केवल उनके फैंस बल्कि टीवी इंडस्ट्री भी काफी याद कर रही है। बीते कुछ दिनों से कपिल जिस डिप्रेशन से गुजरे उसे जानकर उनके फैंस बहुत तकलीफ में थे और वह सोशल मीडिया पर लगातार उनके ठीक होने और वापसी की बात कर रहे थे। इस बीच जो खबर आई है वह कपिल शर्मा के फैंस के लिए दीवाली के तोहफे से कम नहीं है।

Kapil Sharma coming back on Tv Bharti Singh and poet Rahat Indori wecome him in unique way
Kapil Sharma

कपिल शर्मा जल्द ही टेलीविजन की दुनिया में वापसी करने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद कपिल ने सोशल मीडिया पर दी। कपिल ट्वीट किया - 'जल्द वापस आ रहा हूं। 'द कपिल शर्मा' शो लेकर आपके लिए सिर्फ सोनी टीवी पर। कपिल ने जैसे ही इस बात का जानकारी दी सोशल मीडिया पर रिएक्शन की मानों बाढ़ ही आ गई।'
 




 

Kapil Sharma coming back on Tv Bharti Singh and poet Rahat Indori wecome him in unique way
Kapil Sharma

कपिल के फैंस ने खुले दिल से उनका स्वागत किया। एक यूजर ने लिखा - 'टीवी आपका बहुत दिनों से इंतजार कर रहा है कपिल।' एक और यूजर ने लिखा - 'यह बहुत बड़ी खबर है, हम लोग आपका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' कपिल के इस पोस्ट के बाद उनकी काफी करीबी दोस्त भारती सिंह भी अपने आपको रोक नहीं सकीं। उन्होंने कपिल के पोस्ट पर लिखा - 'आ जाओ जल्दी।'
 



 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma coming back on Tv Bharti Singh and poet Rahat Indori wecome him in unique way
शायर राहत इंदौरी - फोटो : amarujala

कपिल की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग का चाहे आम और खास हर कोई दीवाना है। इसी वजह से मशहूर कवि और शायर राहत इंदौरी ने भी कपिल का स्वागत शायराना अंदाज में किया। राहत इंदौरी ने लिखा - 'कभी महक की तरह हम गुलों से उड़ते हैं, कभी धुंए की तरह पर्बतों से उड़ते हैं..ये कैंचियां हमें उड़ने से ख़ाक रोकेंगी, के हम परों से नहीं...हौंसलों से उड़ते हैं...कपिल शर्मा के हौंसलों को सलाम। एक बहुत कामयाब शो के लिए दिल से दुआएं और मुबारकबाद।'
 





 

विज्ञापन
Kapil Sharma coming back on Tv Bharti Singh and poet Rahat Indori wecome him in unique way
Kapil sharma

आपको बता दें, कुछ दिन पहले कपिल की सोशल मीडिया पर तस्वीरें आई थी जिसमें वह मोटे दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि उन्होंने खुद को शेप में लाने के लिए ट्रेलर हायर किया है। पत्रकार से गाली गलौज के बाद और अनप्रोशनल रवैया के बाद कपिल लगातार गलत वजह से लाइमलाइट में आने लगे थे। इसके बाद उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed