फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंडियाज गॉट टैलेंट' 7 और 'मास्टर शेफ इंडिया' 6 के निर्माता सोहन का निधन, तालाब में मिला शव

Tue, 18 Jun 2019 06:49 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 18 Jun 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
India Got Talent MasterChef India producer Sohan Chauhan died in suspicious circumstances
Sohan Chauhan - फोटो : facebook

बड़े-बड़े रियलिटी शो के प्रोड्यूसर सोहन चौहान (Sohan Chauhan) का निधन हो गया है। सोहन की लाश मुंबई के रॉयल पाम्स तालाब, आरे कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिली। सोहन 'इंडियाज गॉट टैलेंट' (India's Got Talent) सीजन 7 और 'मास्टर शेफ इंडिया' (MasterChef India) सीजन 6 के प्रोड्यूसर थे। सोहन की निधन की खबर मिलते ही टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 

India Got Talent MasterChef India producer Sohan Chauhan died in suspicious circumstances
Sohan Chauhan - फोटो : facebook

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार (16 जून) की रात को सोहन की लाश तालाब में मिली। जिसके बाद सोहन की लाश को सिद्धार्थ अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए ले जाया गया। सोहन की मौत किस वजह से हुई है इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो जिस वक्त सोहन की मौत हुई वह घर में अकेले की रह रहे थे। जबकि उनकी पत्नी दिल्ली में थीं। 

India Got Talent MasterChef India producer Sohan Chauhan died in suspicious circumstances
Sohan Chauhan - फोटो : facebook

खबरों की मानें तो सोहन को घर में आखिरी बार जिंदा घर की नौकरानी ने शनिवार (15 जून) को देखा था। सोशल मीडिया पर सोहन आखिरी बार 13 जून तक एक्टिव रहे। सोहन ने आखिरी पोस्ट 'सा रे गा मा पा' फिनाले को लेकर किया था। आपको बता दें, सोहन को कविताओं का भी शौक था। सोशल मीडिया पर सोहन के कविताओं से जुड़े कई पोस्ट किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
India Got Talent MasterChef India producer Sohan Chauhan died in suspicious circumstances
Veeru, Girish and Dinyar - फोटो : file photo

बीतो दिनों बॉलीवुड और टेलीविजन से जुड़े कई स्टार्स का निधन हो गया। कुछ दिन पहले गिरीश कर्नाड ने दुनिया को अलविदा कहा। वहीं उनसे पहले अजय देवगन के पिता वीरू देवगन, फेमस एक्टर और कॉमेडियन दिन्यार कॉन्ट्रेक्टर, अमिताभ बच्चन के करीबी शीतल जैन और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाने वाले नवतेज हुंडल का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
India Got Talent MasterChef India producer Sohan Chauhan died in suspicious circumstances
Navtej Hundal and Avantika Hundal - फोटो : instagram

नवतेज हुंडल के निधन की खबर'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने सोशल मीडिया पर दी थी। नवतेज हुंडल की बेटी एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभा रही हैं। असल में इनका नाम अवंतिका हुंडल है। फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा हुंडल एक्टिंग क्लासेज भी चलाते थे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed