एशिया कप में भारत का पहला ही मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। पूरा देश इस मैच के लिए सुपर एक्साइटिड था और भारत की दमदार जीत के बाद सभी जश्न मना रहे हैं। चाहे देश का कोई आम आदमी हो या कोई नामचीन सेलेब, हर कोई बस पाकिस्तान पर मिली इस रोमांचकारी जीत की खुशी अपने-अपने तरीके से व्यक्त कर रहा है। जहां अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने शिखर धवन स्टाइल में जीत का जश्न मनाया, वहीं टीवी अभिनेता नकुल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार ट्वीट किया है।
Ind VS Pak: भारत की जीत के बाद टीवी के इस कलाकार ने उड़ाया पाकिस्तानियों का मजाक, बोले- प्रिय पड़ोसियों...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैच हारने पर नकुल ने ली पाकिस्तानियों की चुटकी
पॉपुलर टेलीविजन एक्टर नकुल मेहता ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत को, पाकिस्तान पर मिली पांच विकेट से जीत के बाद पाकिस्तानियों के लिए ट्वीट कर एक खास संदेश जारी किया है। नकुल ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रिय पड़ोसियों, कृपया उन टीवी सेटों को न तोड़ें! बल्कि मेरे टीवी शो का आनंद लें क्योंकि क्रिकेट में क्या ही रखा है।' नकुल मेहता ने क्रिकेट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तान निवासियों से चुटकी लेते हुए आग्रह किया है कि वह अपने टेलीविजन नहीं तोड़ें। बल्कि उस टीवी पर उनका शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' देखने का के लिए कहा है।
पाकिस्तानियों ने दिया नकुल को जवाब
कमाल की बात यह है कि नकुल मेहता के ट्वीट पर पाकिस्तान के लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने नकुल के द्वारा किए गए मजाक पर तंज कसते हुए जवाब दिया, 'कोई बात नहीं, हम वैसे भी आप लोगों से बेहतर कॉमेडी और अच्छे संगीत वाले पक्ष से हैं। बधाई हो।' इसके साथ ही एक यूजर ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘आधे मुल्क के साथ ही इकोनॉमी भी डूबी हुई है हम नया टीवी अफोर्ड नहीं कर सकते हम मीम्स से ही काम चला लेंगे।' इसके साथ ही एक यूजर ने नकुल के टीवी शो का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'अल्लाह करे आप थोड़ा और परेशान हों मिस्टर कपूर और आपकी और प्रिया की कभी सुलाह ना हो।'
इन सभी के बीच नकुल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने साल 2012 में स्टार प्लस के शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'इश्कबाज' और 'दिल बोले ओबेरॉय' जैसे शो में अभिनय करते दिखाई दिए थे। अब इन दिनों नकुल सोनी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हो रहे सीरियल, 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में राम कपूर की भूमिका निभा रहे हैं। इस सीरियल में उनके साथ दिशा परमार मुख्य किरदार में दिखाई दे रही हैं।
Dear neighbours,
— Nakuul Mehta (@NakuulMehta) August 28, 2022
Please DONT break those TV sets! Rather enjoy my TV show cause cricket mein kya hi rakha hai 😉#IndVsPak #AsiaCup2022