15 अगस्त को इंडियन आइडल 12 का ग्रैंड फिनाले हुआ। ये शाम बहुत ही शानदार रही। टॉप 6 कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी, लेकिन शो इंडियन आइडल का खिताब जीता पवनदीप राजन ने। ग्रैंड फिनाले के इस खास मौके पर सभी के परिवार वाले भी मौजूद रहे। पवनदीप राजन का परिवार भी चंपावत उत्तराखंड से उन्हें इस ग्रैंड फिनाले में अपना समर्थन देने के लिए पहुंचा। पवनदीप राजन के अलावा अगर किसी कंटेस्टेंट ने जनता का खूब दिल जीता तो वो थीं अरुणिता कांजीलाल, जिन्हें इस शो की शुरुआत से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Indian Idol 12: पवनदीप राजन की बहन ने अरुणिता कांजीलाल के साथ तस्वीर की साझा, लोगों ने कहा- भाभी को घर ले जाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर लोगों ने बरसाया प्यार
सोशल मीडिया पर जैसे ही ज्योतिदीप ने ये तस्वीर साझा की तुरंत ही कमेन्ट बॉक्स मे बाढ़ आ गई। लोगों को उनकी ये तस्वीर खूब पसंद आई। किसी ने अरुणिता कांजीलाल को ज्योतिदीप की भाभी ही बना दिया। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘तुम्हारी भाभी, भाभी को घर ले आओ’। दूसरे यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘हमारी प्यारी भाभी जी और उसके साथ एक दिल का इमोजी पोस्ट किया।
प्यार से रखने की दी सलाह
इन दोनों की ये तस्वीर लोगों को इतनी अधिक पसंद आ रही है कि सोशल मीडिया पर लोगों ने अरुणिता कांजीलाल को ज्योतिदीप की भाभी घोषित कर दिया। एक यूजर ने तो कमेन्ट करके ये ज्योतिदीप से ये तक कह दिया कि वो अरुणिता को प्यार से रखे। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाभी हमारी प्यारी अरुणिता’।
जाने से पहले लगाया एक-दूसरे को लगाया गले
अरुणिता कांजीलाल और पवनदीप राजन ने एक-दूसरे को गले लगाकर विदा किया। एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में पवनदीप ने बताया कि उन्हें और अरुणिता को एक-दूसरे से बात करने का बहुत ज्यादा समय तो नहीं मिला, लेकिन अरुणिता ने उन्हें बधाई दी और कहा कि वो उनके लिए बहुत खुश है।
इंडियन आइडल में पसंद की गई जोड़ी
इंडियन आइडल 12 में पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल सिर्फ सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले कंटेस्टेंट ही नहीं थे, बल्कि इन दोनों की जोड़ी को भी दर्शक बहुत प्यार देते थे। सोशल मीडिया पर इन दोनों की केमिस्ट्री बहुत लोगों को बहुत पूरे सीजन में बहुत पसंद आई। इसके अलावा इन दोनों ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान भी कहा कि इनकी दोस्ती हमेशा रहेगी।