{"_id":"60fc48e48ebc3e58161ead3f","slug":"indian-idol-12-reena-roy-impressed-with-pawandeep-rajan-singing-says-your-voice-is-similar-to-mehdi-hassan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: रीना रॉय ने मेहदी हसन से की पवनदीप राजन की तुलना, इस गाने पर बजीं खूब तालियां","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल 12: रीना रॉय ने मेहदी हसन से की पवनदीप राजन की तुलना, इस गाने पर बजीं खूब तालियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रीना रॉय, पवनदीप राजन
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी जगत का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 धीरे धीरे अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। शो के फिनाले में कुछ ही हफ्तों का वक्त है और ऐसे में कंटेस्टेंट एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं। वीकेंड स्पेशल में हर बार बॉलीवुड से खास मेहमान को बुलाया जाता है। इस बार शो की रौनक बढ़ाने पहुंचीं गुजरे जमाने की खूबसूरत अदाकारा रीना रॉय। शो में पवनदीप राजन 'अबके सावन..' और 'ये आंखें देखकर..' गाना गाते नजर आए।
रीना रॉय ने पवनदीप की तारीफ में कही खास बात
उनकी आवाज सुनकर जहां सभी जज झूमते नजर आए तो रीना रॉय भी मंत्रमुग्ध हो गईं। रीना राय पूरे वक्त पवनदीप के साथ गुनगुनाती नजर आईं। इसके बाद उन्होंने पवनदीप की तारीफ में कहा कि, 'इनकी आवाज मशहूर गायक मेहदी हसन से मिलती है'। साथ ही अनु मलिक भी पवनदीप की जबरदस्त तारीफ करते नजर आए।
गौरतलब है कि पवनदीप राजन शो के ऐसे कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने शो के जजों और दर्शकों के साथ सभी गेस्ट जजों का भी दिल जीता है। धर्मेंद्र तो उनकी परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्हें अपने फॉर्महाउस से लाए पराठे खिलाए थे। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा, आशा भोंसले जैसे और भी दिग्गज कलाकार भी पवनदीप की तारीफ करते नजर आ चुके हैं। अब रीना रॉय भी उनकी गायिकी की फैन हो गईं।
3 of 5
रीना रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रीना रॉय ने साल 2000 में फिल्मों को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इसके कई सालों बाद वह पब्लिक में तब नजर आईं जब राजेश खन्ना का 2012 में निधन हुआ था। अब शो में उन्हें देखकर दर्शकों को काफी अच्छा लगा। इंडियन आइडल के इस एपिसोड में दानिश खान रीना रॉय के यादगार गाने ‘आदमी मुसाफिर है, आता है जाता है’ गाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रीना रॉय
- फोटो : रीना रॉय
रीना रॉय ने कहा कि इस परफॉर्मेंस ने उनका दिल छू लिया। उन्होंने अपनी शूटिंग के दिनों से जुड़ीं कुछ यादें भी ताजा कीं। रीना बताती हैं कि, 'ये गाना कश्मीर में शूट किया गया था और हम सभी इसकी शूटिंग पूरी करने के लिए एक महीने तक इस शहर में रहे थे। उस समय ज्यादातर क्रू सदस्य सेट पर अपने बच्चों को लाए थे और पैक अप के बाद हमने मिलकर गेम्स खेले और शाम 7:30 बजे तक अपना डिनर भी पूरा कर लिया था'।
विज्ञापन
5 of 5
रीना रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में अरुणिता कांजीलाल और सायली कांबले ने जब रीना रॉय के हिट गाने गाए तो अभिनेत्री ने अपने डांस मूव्स से समां बांध दिया। अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी तब रीना रॉय के साथ खूब डांस किया। इस एपिसोड को दर्शकों ने खूब इंज्वॉय किया। बता दें कि इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस सीजन का विजेता कौन बनता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।