मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। कपिल के अंदर ऐसी प्रतिभा है कि उनके मुंह से मजेदार शब्द निकलते ही सब हंस-हंस कर लोट पोट हो जाते हैं। ये ही वजह है कि कपिल शर्मा के फैंस सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार भी हैं। इस साल की शुरुआत में कपिल शर्मा का शो बंद हो गया था लेकिन अब कपिल ने घोषणा की है वो बहुत जल्द अपनी टीम के साथ वापस आ रहे हैं।
थ्रोबैक: कपिल शर्मा ने साझा की ऋषि कपूर व नीतू कपूर संग खास तस्वीर, फैंस ने यूं बरसाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि ये कपल कोई और नहीं बल्कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर हैं। कपिल ने अपने शो के एक एपिसोड में इस खूबसूरत कपल को एक साथ बुलाया था। दोनों ने शो में काफी मस्ती की थी। इस तस्वीर में ऋषि और नीतू के अलावा कपिल भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए कपिल ने लिखा, 'मेरी पसंदीदा जोड़ी की एक पसंदीदा तस्वीर'।
A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)
अब कपिल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ऋषि और नीतू सिर्फ कपिल के ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और फैंस की भी पसंदीदा जोड़ी में से एक थे। ऋषि और नीतू ने अपने प्यार से लोगों को सामने एक मिसाल पेश की थी कि शादी के बंधन में बंधे दो लोग मौत के बाद ही बिछड़ते हैं उससे पहले नहीं। ऋषि और नीतू की जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए लेकिन दोनों ने एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। आज ऋषि भले ही नीतू को छोड़ इस दुनिया से चले गए हों लेकिन नीतू के दिल में आज भी ऋषि जिंदा हैं।
कपिल के शो की बात करें तो खबरों के अनुसार शो की रिहर्सल शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी तक ये घोषणा नहीं हुई है कि शो कब प्रसारित होगा। अपने नए शो की घोषणा करते हुए कपिल शर्मा ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा , 'पुराने चेहरों के साथ नई शुरुआत।' तस्वीरों में कपिल शर्मा के साथ कीकू शारदा, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर और सुदेश लहरी नजर आ रहे थे। हालांकि तस्वीर में सुमोना चक्रवर्ती कहीं नजर नहीं आईं।
'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में सुमोना ने कपिल शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा की भूमिका अदा की थी। सुमोना कपिल की ऑन-सक्रीन पत्नी के नाम से बहुत मशहूर हैं। अभिनेत्री 'द कपिल शर्मा शो' में सरला गुलाटी का किरदार निभा रही थी। हालांकि अब वो इस शो का हिस्सा नहीं है।