फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिखरते रिश्ते: शादी के 13 साल बाद एक दूसरे से अलग रह रहे इंद्रनील और बरखा, क्या 'वो' की एंट्री से बिगड़ी बात?

Sat, 24 Jul 2021 09:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 24 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
Barkha bisht and Indraneil sengupta are living separately after 13 years of marriage says reports
इंद्रनील सेनगुप्ता, बरखा बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की दुनिया ऐसी है जहां रिश्ते बनने और बिगड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। आए दिन किसी ना किसी सेलेब्स के लिंकअप की तो वहीं ब्रेकअप की खबरें भी आती रहती हैं। इन दिनों टीवी जगत की मशहूर जोड़ी इंद्रनील सेनगुप्ता और अभिनेत्री बरखा बिष्ट भी अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों के रिश्ते में दरार पड़ रही है। बता दें कि कुछ समय पहले अभिनेता इंद्रनील ने अपनी शादी टूटने की खबर को गलत बताया था।



एक दूसरे से अलग रह रहे हैं इंद्रनील और बरखा

वहीं ताजा खबरों की मानें तो इंद्रनील और बरखा ने अब एक दूसरे से अलग रहना शुरू कर दिया है। इसके बाद से इंडस्ट्री में ये खबर तेज हो गई है कि दोनों सितारे एक दूसरे से दूर जा रहे हैं। खबरों की मानें तो कपल ने एक दूसरे से ब्रेक लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं और दोनों अब एक दूसरे से दूर रहकर समय बिता रहे हैं।

Barkha bisht and Indraneil sengupta are living separately after 13 years of marriage says reports
बरखा बिष्ट, इंद्रनील सेनगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों की मानें तो पिछले 5 महीनें से दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा। इंद्रनील अपार्टमेंट छोड़कर चले गए हैं और उसी बिल्डिंग में अपने माता पिता के साथ रह रहे हैं। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते टूटने की वजह इंद्रनील का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। उनका नाम बंगाली अभिनेत्री ईशा साहा से जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि इस रिश्ते के कारण ही इंद्रनील और बरखा में दूरी आ गई है।

Barkha bisht and Indraneil sengupta are living separately after 13 years of marriage says reports
इंद्रनील सेनगुप्ता, बरखा बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कुछ समय पहले इस मामले पर बात करते हुए बरखा ने कहा था, 'मैं इसे गंभीरता से नहीं ले रही हूं। जब आप शोबिज में होते हैं तो ऐसी अफवाहें आपके जीवन का हिस्सा बन जाती हैं। नील और मैंने इस बारे में बात की है और हम इस अफवाह को महत्व देना जरूरी नहीं समझते। मेरे और नील के बीच सब ठीक है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Barkha bisht and Indraneil sengupta are living separately after 13 years of marriage says reports
इंद्रनील सेनगुप्ता, बरखा बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बरखा ने सोशल मीडिया पर इंद्रनील को अनफॉलो कर दिया है लेकिन अभिनेता अभी भी अपनी पत्नी को फॉलो करते हैं। हालांकि अभी तक इस पर इंद्रनील और बरखा की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बता दें कि इंद्रनील और बरखा ने साल 2008 में शादी की थी। दोनों पहली बार शो 'प्यार के दो नाम- एक राधा एक श्याम' के लुक टेस्ट के दौरान मिले थे।

विज्ञापन
Barkha bisht and Indraneil sengupta are living separately after 13 years of marriage says reports
इंद्रनील सेनगुप्ता, बरखा बिष्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान ही बरखा और इंद्रनील एक दूसरे के करीब आ गए थे। अभिनेता ने बरखा को साल 2007 में प्रपोज कर दिया था और फिर बरखा के हां कहने के बाद साल 2008 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी है मायरा जो कि 9 साल की है। मायरा फिलहाल अपनी मां के साथ रह रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed