फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रोफाइल: काजोल के कजिन को डेट कर रही हैं कपिल की 'पत्नी' मंजू, फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम

Sat, 24 Jul 2021 04:52 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 24 Jul 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Profile: kapil on screen wife manju is dating cousin of kajol samrat mukherjee
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी टीवी पर एकबार फिर प्रसारित होने की तैयारी में है। शो का प्रोमो भी रिलीज हो चुका है लेकिन इसमें सुमोना चक्रवर्ती नहीं दिखाई दे रही हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया है। सुमोना शो पर कपिल की पत्नी मंजू का किरदार निभाकर दर्शकों को खूब हंसाती हैं। शो पर कपिल शर्मा मंजू का खूब मजाक बनाते हैं। सुमोना इस शो के लिए मोटी रकम वसूलती हैं।


लेती हैं दो से तीन लाख रूपये
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुमोना शो में एक एपिसोड के लिए दो से तीन लाख रूपये लेती हैं। वे शो के पुराने कलाकारों में से एक हैं। वे टेलीविजन इंडस्ट्री में भी लंबे समय से काम कर रही हैं। उनके अभिनय को सालों से दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। आइए जानते हैं सुमोना चक्रवर्ती के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें। 













 

Profile: kapil on screen wife manju is dating cousin of kajol samrat mukherjee
कपिल, सुमोना - फोटो : instagram

कपिल के साथ जीता था ये शो
‘द कपिल शर्मा शो’ के पहले से कपिल और सुमोना एकदूसरे को खूब अच्छे से जानते हैं। दोनों ने साथ में ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’ में काम किया था। वे शो में जोड़ी के रूप में आए थे और उन्होंने इस शो को जीता भी था। 

Profile: kapil on screen wife manju is dating cousin of kajol samrat mukherjee
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

10 वर्ष की उम्र में किया था डेब्यू
सुमोना ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से की थी। उन्हें दस वर्ष की छोटी आयु में आमिर खान, मनीषा कोइराला और अनिल कपूर जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। पहली बार उन्हें ‘मन’ फिल्म में देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Profile: kapil on screen wife manju is dating cousin of kajol samrat mukherjee
सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

ब्यूटी पेजेंट्स का रही हैं हिस्सा
सुमोना मिस मुंबई 2005 की प्रतिभागी और स्ट्रीक्स सैवी काऊ गर्ल 2006 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। ब्यूटी पेजेंट टाइम्स ऑफ इंडिया मिस्टर एंड मिस परफेक्ट 2004 की वे रनरअप रह चुकी हैं। कुलमिलाकर कहें तो उनका मॉडलिंग करियर भी एक समय खूब अच्छा रहा है। 

विज्ञापन
Profile: kapil on screen wife manju is dating cousin of kajol samrat mukherjee
सुमोना, सम्राट - फोटो : instagram

सम्राट मुखर्जी को कर रही हैं डेट
सुमोना पिछले चार सालों से अभिनेत्री काजोल के कजिन को डेट कर रही हैं। सम्राट मुखर्जी बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं। हिंदी सिनेमा में भी उन्होंने काम किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुमोना सम्राट से 11 वर्ष छोटी हैं। दोनों के बीच खूब प्यार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed