{"_id":"60d31f4c8ebc3e2d9d01b469","slug":"indian-idol-12-sawai-bhatt-is-overwhelmed-to-receive-a-grand-welcome-in-his-hometown-nagaur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंडियन आइडल 12: शो से निकलकर अपने घर पहुंचे सवाई भट्ट, गांव में हुआ जोरदार स्वागत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
इंडियन आइडल 12: शो से निकलकर अपने घर पहुंचे सवाई भट्ट, गांव में हुआ जोरदार स्वागत
सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' के बीते सप्ताह का एपिसोड दर्शकों का दिल दुखाने वाला रहा। वीकेंड स्पेशल एपिसोड में संगीतकार आनंदजी आए थे। लेकिन इसी एपिसोड से कमाल के परफॉर्मर माने जा रहे सवाई भट्ट को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दर्शकों ने दुख जाहिर किया। तो वहीं कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी भी जताई। सिर्फ यही नहीं सवाई भट्ट के शो से बाहर होने पर महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का दिल भी टूट गया था। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर सवाई भट्ट की तस्वीर साझा की थी। साथ ही कैप्शन में लिखा था, 'गाते रहो और चमकते रहो।' अब खबर है कि सवाई भट्ट सोमवार को अपने होमटाउन नागौर पहुंचे। जहां उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया और लोगों को उन पर काफी गर्व महसूस हो रहा था।
सवाई भट्ट ने जिले का नाम किया रौशन
नागौर जिला मुख्यालय पहुंचने पर सवाई भट्ट ने अमरपुरा स्थित संत शिरोमणि लिखमीदास महाराज स्मारक के दर्शन किए। अपनी सुरीली आवाज से देशभर में प्रसिद्ध होकर पैत्रक गांव गच्छीपुरा दम्बोई खुर्द लौटे सवाई भट्ट का सोमवार को गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।
2 of 5
सवाई भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सवाई के गांव पहुंचने की खबर सुनते ही आस-पास के हजारों युवा दोपहर से ही कस्बे में जमा होने लगे थे। ज्यों ही शाम सात बजे सवाई गच्छीपुरा पहुंचे तो बाजार में हर दुकानदार उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करने के लिए आगे आया। गच्छीपुरा पहुंचने पर सरपंच सुरेश कुमार, समाजसेवी महेन्द्रसिंह राठौड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जाकिर हुसैन गैसावत सहित कई जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने सवाई का स्वागत किया।
3 of 5
सवाई भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, सवाई को देखने के लिए कस्बे में दीपावली सा माहौल हो गया था। इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट ने पूरे देश में नागौर जिले और गच्छीपुरा का नाम रौशन किया गया है। इंडियन आइडल में भाग लेने के बाद वह पहली बार अपने गांव पहुंचे। इसके साथ ही सवाई भट्ट ने नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। बेनीवाल ने कहा सवाई ने जिले का नाम अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे देश में रौशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सवाई भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, सवाई भट्ट ने जाते जाते कहा था कि, 'इंडियन आइडल बहुत बड़ा मंच है और आज इस मंच पर मुझे गाने का मौका मिला। लोगों का सपना होता है यहां आने का। गाना किस तरह गाया जाता है और बहुत सारी चीजें सीखने को मिली यहां पर। ये मेरा सपना है और मैं इसे जरूर पूरा करूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
सवाई भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, सवाई जब शो में ऑडिशन देने आए थे तब उन्होंने अपना परिचय दिया था कि वो राजस्थान के किसी गांव से ताल्लुक रखते हैं। सवाई ने अपने बारे में बताया था कि वो बहुत गरीब परिवार से आते हैं। उनके यहां कठपुतली का काम होता है, जो कि अब ज्यादा चलन में नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।