फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंडियन आइडल' फेम रेणु नागर आईसीयू में भर्ती, प्रेमी की मौत के बाद गायिका की हालत गंभीर

Fri, 28 Aug 2020 01:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 28 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
indian idol fame singer renu nagar admit in hospital after her lover commited suicide
रेणु नागर - फोटो : instagram/renu_nagar_official

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल ' में हिस्सा ले चुकीं गायिका रेणु सागर के प्रेमी रवि नट ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रेमी की मौत की खबर सुनकर रेणु की हालत खराब हो गई और वो बेहोश गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेणु राजस्थान के अलवर में रहती हैं। उन्होंने इंडियन आइडल सीजन 10 में हिस्सा लिया था।

indian idol fame singer renu nagar admit in hospital after her lover commited suicide
नेहा कक्कड़ के साथ रेणु नागर - फोटो : instagram/renu_nagar_official

जानकारी के मुताबिक देर रात रेणु के प्रेमी रवि नट ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं रवि नट के पिता का कहना है कि उसने किस वजह से आत्महत्या की, इसका पता नहीं है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

indian idol fame singer renu nagar admit in hospital after her lover commited suicide
रेणु नागर - फोटो : instagram/renu_nagar_official

रवि नट का परिवार मूलत: राजस्थान के भरतपुर जिले के नगर कस्बे का रहने वाला है। रवि अलवर में किराए के मकान में रहता था। फिलहाल वो अपने गांव में रह रहा था। गौरतलब है कि रवि नट की पत्नी और दो बच्चे भी हैं जो परिवार के साथ भरतपुर जिले के नगर कस्बे में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian idol fame singer renu nagar admit in hospital after her lover commited suicide
रेणु नागर - फोटो : instagram/renu_nagar_official

बताया जाता है कि अलवर में रवि, रेणु नागर के घर तबला सीखने जाता था। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। जून में दोनों घर से फरार हो गए थे। रेणु के पिता ने रवि पर बहला फुसलाकर घर से भगाने का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया था। पांच दिन पहले ही वो वापस लौटे थे।

विज्ञापन
indian idol fame singer renu nagar admit in hospital after her lover commited suicide
रेणु नागर - फोटो : instagram/renu_nagar_official

रेणु नागर का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने रवि नट को रिहा कर दिया था। जिसके बाद बीती रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल रेणु की हालत गंभीर बनी हुई है और वो आईसीयू में भर्ती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed