सब्सक्राइब करें

TV Shows: विदेश में खूब हिट हुए ये भारतीय धारावाहिक, लिस्ट में अंकिता लोखंडे का सीरियल भी शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 19 Jun 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Indian TV Shows Popular Abroad Iss pyaar ko kya naam doon Pavitra Rishta Kyoki saas bhi kabhi bahu thi Shanti
भारतीय टीवी शोज - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे के धारावाहिकों को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। फैमिली ड्रामा से भरपूर कई शो को बड़ी संख्या में लोग देखते हैं। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि कई देसी शोज विदेश में काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दूसरे देशों में खूब हिट हुए।


Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का पहला गाना 'श्रीमति गारू' रिलीज, विशाल और श्वेता की सुरीली आवाज ने छू लिया दिल

Trending Videos
Indian TV Shows Popular Abroad Iss pyaar ko kya naam doon Pavitra Rishta Kyoki saas bhi kabhi bahu thi Shanti
शांति - फोटो : इंस्टाग्राम
शांति

शांति 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक था। इस शो में मंदिर बेदी को खास पहचान दिलाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के अलावा इसे श्रीलंका में काफी ज्यादा प्यार मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian TV Shows Popular Abroad Iss pyaar ko kya naam doon Pavitra Rishta Kyoki saas bhi kabhi bahu thi Shanti
क्योंकि सास भी कभी बहू थी - फोटो : यूट्यब
क्योंकि सास भी कभी बहू थी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी भारत का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो था। भारतीय दर्शकों के दिल में इस शो ने खास जगह बना ली थी। भारत में ही नहीं इस शो के विदेश में भी दीवाने थे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस धारावाहिक को चीन में काफी ज्यादा पसंद किया गया था।

Indian TV Shows Popular Abroad Iss pyaar ko kya naam doon Pavitra Rishta Kyoki saas bhi kabhi bahu thi Shanti
पवित्र रिश्ता - फोटो : यूट्यब
पवित्र रिश्ता

पवित्र रिश्ता अपने समय का सबसे लोकप्रिय भारतीय शो था, जो घर-घर में मशहूर था। इस सीरियल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। भारत के साथ यह शो अन्य देशों में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो को अफगानिस्तान और पूर्वी यूरोप में भी लोगों ने जमकर देखा था।

विज्ञापन
Indian TV Shows Popular Abroad Iss pyaar ko kya naam doon Pavitra Rishta Kyoki saas bhi kabhi bahu thi Shanti
इस प्यार को क्या नाम दूं - फोटो : यूट्यब
इस प्यार को क्या नाम दूं

इस लिस्ट में धारावाहिक इस प्यार को क्या नाम दूं का नाम भी शामिल है। शो में बरुण सोबती और सनाया ईरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। साल 2011 में यह शो पहली छोटे पर्दे पर प्रसारित हुआ और देखते ही देखते लोगों के दिलों में बस गया। रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो यह पहला ऐसा सीरियल था जिसे तुर्किश भाषा में डब किया गया था।
Salman Khan: सलमान खान ने शुरू की 'सिकंदर' की शूटिंग, सेट से सामने आई अभिनेता की पहली तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed