सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दूरदर्शन ने ऐसे दी इरफान खान को श्रद्धांजलि, टीवी पर फैंस दोबारा देख पाएंगे ये सुपरहिट शो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 29 Apr 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Sarat Chandra Chattopadhyay tv Show Shrikant is telecasting again DD National Doordarshan
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने बुधवार सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर के सामने आने के बाद आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ सितारों ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इस बीच दूरदर्शन ने भी अभिनेता को अलग अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।



Trending Videos
Irrfan Khan Sarat Chandra Chattopadhyay tv Show Shrikant is telecasting again DD National Doordarshan
irrfan khan - फोटो : social media

दरअसल दूरदर्शन ने इरफान खान के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके शो श्रीकांत को फिर से टीवी पर टेलीकास्ट करने का फैसला किया है। दूरदर्शन पर इसे हर दिन दोपहर 3.30 बजे दिखाया जाएगा।इसका निर्देशन प्रवीण निस्कोल ने किया था। इस शो को उस वक्त दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Sarat Chandra Chattopadhyay tv Show Shrikant is telecasting again DD National Doordarshan
Irrfan Khan - फोटो : instagram

बता दें कि टीवी शो श्रीकांत शरत चंद्र चटर्जी के उपन्यास श्रीकांत पर आधारित है। ये शो दूरदर्शन पर 1985-1986 तक प्रसारित  हुआ था। टीवी शो में इरफान खान के साथ में फारुख शेख, सुजाता मेहता और मृणाल कुलकर्णी प्रमुख किरदारों में थे।
 

Irrfan Khan Sarat Chandra Chattopadhyay tv Show Shrikant is telecasting again DD National Doordarshan
Irrfan Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

याद दिला दें कि बॉलीवुड और हॉलीवुड के अलावा इरफान खान ने छोटे पर्दे पर भी अपना दमखम दिखाया था। इरफान खान ने श्रीकांत के अलावा  चाणक्य, चंद्रकांता, स्पर्श, डर, भारत एक खोज जैसे टीवी शोज में भी अपना जलवा बिखेरा था। 

विज्ञापन
Irrfan Khan Sarat Chandra Chattopadhyay tv Show Shrikant is telecasting again DD National Doordarshan
'अंग्रेजी मीडियम' - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इरफान खान की पहली फिल्म सलाम बॉम्बे थी। पहली ही फिल्म में इरफान खान ने अपनी एक्टिंग का लोहा साबित तक दिया था। वहीं आखिरी बार इरफान खान फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आए थे। इरफान खान ने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed