{"_id":"665804dc3ea00362bb04063b","slug":"isha-malviya-has-reacted-to-rinku-dhawan-comments-on-her-breakup-with-samarth-jurel-and-has-slammed-her-2024-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BB17: 'अपनी शादी तो बचा नहीं पाईं', समर्थ-ईशा के ब्रेकअप पर टिप्पणी करना रिंकू को पड़ा भारी, भड़कीं अभिनेत्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BB17: 'अपनी शादी तो बचा नहीं पाईं', समर्थ-ईशा के ब्रेकअप पर टिप्पणी करना रिंकू को पड़ा भारी, भड़कीं अभिनेत्री
ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल के ब्रेकअप ने उनके प्रशंसकों को हिलाकर रख दिया। टीवी शो उडारियां के सेट पर मिले और प्यार में पड़ने वाले इस जोड़े ने पिछले साल 'बिग बॉस 17 'के घर में अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। हालांकि, शो के बाद दोनों अलग हो गए, जिसके बाद समर्थ ने अभिनेत्री के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए और उन्हें अवसरवादी भी कहा। ईशा और समर्थ के रिश्ते पर रिंकू धवन ने कमेंट किया था, जिसे लेकर अब ईशा मालवीय ने उनकी आलोचना की है।
2 of 5
रिंकू धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू धवन ने हाल ही में ईशा-समर्थ के ब्रेकअप के बारे में पूछा गया। अभिनेत्री ने ईशा को चालाक बताया और कहा कि उन्होंने घर में समर्थ से कहा था कि शो के ठीक बाद, ईशा किसी और के साथ दिखाई देंगी। यह ईशा को अच्छा नहीं लगा। अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत में रिंकू को उनकी टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई है।
3 of 5
ईशा मालवीय
- फोटो : सोशल मीडिया
ईशा मालवीय ने कहा कि रिंकू खुद तलाकशुदा हैं और अब वह एक 20 साल की लड़की पर टिप्पणी कर रही हैं। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि वह और समर्थ युवा हैं और उनका ब्रेकअप हो गया है भले ही वे रिलेशनशिप में थे, लेकिन रिंकू तलाकशुदा हैं और वह उनके रिश्ते पर टिप्पणी करने के लिए सही व्यक्ति नहीं हैं। उन से कोई मतलब नहीं है कि हमारे बीच में क्या हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशा मालवीय
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ईशा मालवीय के साथ ब्रेकअप के बाद, समर्थ ने खुलासा किया कि ईशा के मन में अभी भी अभिषेक के लिए नरम रुख है क्योंकि वह उनका पहला प्यार था और वह सिर्फ समर्थ की ओर आकर्षित थीं।
विज्ञापन
5 of 5
ईशा मालवीय
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, ईशा ने अभी तक अभिषेक को लेकर इस बात की पुष्टि नहीं की है और न ही अपने ब्रेकअप का कोई कारण बताया है। इन दिनों ईशा अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।