फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: ईशा और अविनाश की मां आईं बिग बॉस के घर, पत्नी और बेटी को देख इमोशनल हुए विवियन डीसेना

Thu, 02 Jan 2025 11:22 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 02 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

बिग बॉस के घर में भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। हर साल की तरह इस बार भी बिग बॉस में कंटेस्टेंट के रिश्तेदार उनसे मिलने आए।

विज्ञापन
Isha Singh mother came to Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife spoke about nomination to Avinash Mishra
विवियन डिसेना के साथ उनकी पत्नी- ईशा के साथ उनकी मां - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
बिग बॉस के घर में इन दिनों सभी कंटेस्टेंट के घरवाले मिलने आ रहे हैं। घर में इमोशन के उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। घर में चाहत, ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा की मां आईं। वहीं, विवियन डीसेना ने अपनी बेटी से मुलाकात की। करण वीर मेहरा की बहन भी उनसे मिलने बिग बॉस के घर में पहुंची।
Isha Singh mother came to Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife spoke about nomination to Avinash Mishra
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
इन घरवालों के रिश्तेदार आए मिलने
बिग बॉस के घर में हर साल की तरह घरवालों से उनके रिश्तेदार मिलने पहुंचे। करणवीर मेहरा की बहन बिग बॉस के घर में मिलने आईं। वहीं, घर में चुम की मां भी उनसे मिलने आईं। रजत दलाल की मां भी उनसे घर में मिलने पहुंचीं। अविनाश अपनी मां को देखकर बहुत खुश हैं। शिल्पा शिरोडकर से उनकी बेटी भी घर पर मिलने पहुंची।
Isha Singh mother came to Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife spoke about nomination to Avinash Mishra
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
विवियन की पत्नी ने किया अविनाश पर कटाक्ष
विवियन की पत्नी इस दौरान अविनाश मिश्रा से मिलती हैं। वह अविनाश से कहती हैं कि आप विवियन को दोस्त मानते हैं और आपने ही उन्हें नॉमिनेट कर दिया। अगर विवियन आपके दोस्त होते तो आप विवियन को नॉमिनेट नहीं करते। अविनाश से विवियन की पत्नी ने कहा कि आप इसके बाद करण वीर मेहरा से हाथ मिलाकर आगे जाना चाहते थे। मैं इसे एक धोखा देने की तरह ही मानती हूं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Singh mother came to Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife spoke about nomination to Avinash Mishra
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
ईशा से मिलने पहुंची उनकी मां
ईशा से घर पर उनकी मां मिलने पहुंची। ईशा अपनी मम्मी से कहती हैं दूर मत जाओ प्लीज। इसके बाद अविनाश दौड़कर ईशा की मां के पैर छूने गए। ईशा की मां ने अविनाश से कहा कि तुमने बहुत ख्याल रखा सच में। मैं बहुत खुश हूं। इसके बाद घर में अविनाश की मम्मी भी आती हैं और दोनों आपस में मिलते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


विज्ञापन
Isha Singh mother came to Bigg Boss 18 Vivian Dsena wife spoke about nomination to Avinash Mishra
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
चाहत की मां भी पहुंची थी बिग बॉस के घर
इससे पहले चाहत की मां भी उनसे मिलने पहुंचे थे। अविनाश को चाहत की मां धमकी देकर गईं। उन्होंने कहा कि चाहत ऐसे कैरेक्टर की लड़की है नहीं जैसा आपने उसे बोला, इसके लिए हम आपको कभी माफ नहीं करेंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed